फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

वर्ल्ड हार्ट डे: सर्दी आने वाली है...कहीं बिगड़ न जाए हाल-ए-दिल

Tue, 29 Sep 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। इस बार सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें न सिर्फ अपना ध्यान रखना होगा। बल्कि सर्दी से बचाव भी करना होगा। क्योंकि जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है और न ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने इस पर विचार किया है। इससे जिले के मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल भागना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हृदय रोगियों के लिए वैसे भी सर्दियों का मौसम प्रतिकूल माना जाता है। क्योंकि इस मौसम में चिकित्सकों के मुताबिक खून गाढ़ा होने लगता है। ठंड जितनी बढ़ेगी, खून उसी प्रकार गाढ़ा होगा, लेकिन प्रतिदिन व्यायाम करने से इसका असर कम होता है। शरीर का तापमान भी ठीक रहता है। इस समय सर्दियां तो नहीं हैं लेकिन इसका आगाज जरूर हो गया है। तराई एरिया या ग्रामीण इलाकों में रात का मौसम काफी नम हो जाता है। रात के समय बाहर लेटना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। इससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार सर्दी भी कड़ाके की पड़ेगी।
विज्ञापन

आने वाले समय में इस कोरोना संक्रमण को देखते हुए और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगियों के लिए अपना ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में हृदय रोगी चीनी और नमक का सेवन कम करें। प्रतिदिन आधा किलो हरी सब्जियां खाएं, कम से कम एक घंटा पैदल जरूर चलें। धूम्रपान और शराब का सेवन से बचे। इस कोरोना संक्रमण काल में उन्हें व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम से शुगर, तनाव और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। अपनी जीवनशैली को बदलें। वही असली जीवन है।
- डॉ. शरद कुमार गुप्ता, कार्डियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed