{"_id":"5f5d10838ebc3e9851715299","slug":"health-badaun-news-bly4196054198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के 40 और मरीज मिले, 12 को फैल्सीपेरम निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के 40 और मरीज मिले, 12 को फैल्सीपेरम निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मलेरिया के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी जगत, समरेर, सालारपुर और दातागंज ब्लॉक के गांवों में मलेरिया के 40 नए मरीज मिले हैं। 12 लोगों को फैल्सीपेरम मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा इन गांवों में वायरल बुखार का भी प्रकोप है। रुखड़ा खौला, बरसुनिया, रूपापुर, मर्रई, जगुआ नगला, मौजमपुर,चमरौलिया, गिधौल, रहमा, पड़ौलिया, बेला, रायपुर, सराय पिपरिया, मुडसेना खुर्द, महरोली आदि गांवों में वायरल फीवर का काफी प्रकोप है। जांच के दौरान इन गांवों में मलेरिया के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं।
इधर, बुखार का फायदा झोलाछापों द्वारा उठाया जाने लगा है। मूसाझाग क्षेत्र के कई गांवों में झोलाछाप फिर से दुकानें चलाने लगे हैं। पिछले दिनों कार्रवाई के बाद दुकानें बंद हो गई थीं। एसडीएम दातागंज केबी सिंह ने भी क्लीनिक चला रहे झोलाछाप की दुकानों को सील किया था। तमाम गांवों में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। ऐसे में झोलाछाप सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों एसडीएम दातागंज ने सराय पिपरिया में एक क्लीनिक को सील किया था। इस गांव में भी फिर से क्लीनिक खुल गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के गांव मौसमपुर, मनिकापुर, कौर, महरौली, बजरमैरी, गिधौल, हथिनीभूड़ आदि गांवों में भी झोलाछाप बेखौफ होकर क्लीनिक चला रहे हैं।