फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

रेपिड एंटीजन किट से बढ़ेगी जांच की रफ्तार, 20 मिनट में रिजल्ट तैयार

Sat, 25 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। इस कोरोना संक्रमण काल में रेपिड एंटीजन टेस्ट किट स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी मददगार साबित होगी। इससे न सिर्फ संदिग्ध मरीजों की पहचान होगी बल्कि 20 मिनट में ये पता चल जाएगा कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं। इससे जांच प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही देश के तमाम डॉक्टर और सरकार इस प्रयास में लगे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जा सके ताकि उन्हें अस्पताल समय से भर्ती कराया जा सके और उपचार हो सके। इसके तहत सरकार ने प्रदेश में कई लैब संचालित कराईं थीं। शुरुआत में बदायूं जिले के सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे थे। बाद में लखनऊ भी भेजे गए लेकिन जब से बरेली आईवीआरआई में जांच शुरू हुई, तब से सैंपलों की जांच होने में तेजी आ गई। इस दौरान जिला अस्पताल में लगाई गई ट्रूनेट मशीन से काफी बल मिला। इससे कम से कम मरीज की प्रारंभिक स्थिति पता चल जाती है। बाद में आईवीआरआई की जांच से उसके संक्रमित होने या न होने की पुष्टि हो जाती है। अब तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी ट्रूनेट मशीन पहुंच गई है।
विज्ञापन

गुरुवार से रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच शुरू कर दी गई। इससे समय की बचत हो रही है तो वहीं तुरंत रिजल्ट भी देखने को मिल रहा है। सर्विलांस टीम के डॉ. नीरेश कुमार के मुताबिक उन्होंने गुरुवार को नगर पंचायत गुलड़िया में कैंप लगाया था। इस दौरान 121 लोगों के सैंपल लिए गए। जिन लोगों में लक्षण दिखाई दिए, उनकी रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। मात्र 20 मिनट में ये पता चल गया कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं। इससे उन्हें आम लोगों के बीच से हटाकर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की टूटेगी चेन
कोरोना संक्रमण फैलने की वजह एक ये भी है कि लोग एक-दूसरे के संपर्क में लगातार आ रहे हैं। लोग बाजार में भीड़ लगा रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण की चेन बनती जा रही है। ये चेन तोड़ने में रेपिड एंटीजन टेस्ट किट काफी मददगार साबित होगी। एक मोहल्ले या गांव में जाकर संदिग्ध लोगों की जांच कराई जाएगी। तुरंत पता चल जाएगा कि उनमें संक्रमित कौन है।

क्या कहते हैं अधिकारी
गुरुवार से रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच शुरू कर दी गई है। इससे मात्र 20 मिनट में जांच हो जाती है। पता चल जाता है कि व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। बाकी आरटीपीसीआर से भी जांच कराई जा रही है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed