{"_id":"5eecf9d48ebc3e42f80154ee","slug":"health-badaun-news-bly409856344","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, मलेरिया के आठ रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहमा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, मलेरिया के आठ रोगी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। मलेरिया के लिहाज से हाईरिस्क ब्लॉक में शामिल जगत के गांवों में मलेरिया लगातार पैर पसार रहा है। रहमा गांव में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। यहां हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान आठ ग्रामीणों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। शनिवार को भी गांव में हेल्थ कैंप लगातार ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
जगत समेत जिले के पांच ब्लॉक मलेरिया के लिहाज से हाई रिस्क श्रेणी में शामिल हैं। पिछले वर्ष इन ब्लॉक में पीवी और पीएफ मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। मलेरिया के प्रकोप के मामले में बदायूं जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर था। ऐसे में मलेरिया का सीजन शुरू होने से पहले इन ब्लॉक को लेकर ज्यादा सतर्कता के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। यहां पर स्वास्थ्य विभाग चूक कर गया। सबसे पहले कमालपुर गांव में मलेरिया ने दस्तक दी। यहां एक महिला में जानलेवा पीएफ कैटेगरी के मलेरिया की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद गिधौल, परसुरा, सरोंरा नगला, महोरा, जगुसाई, नरेली में भी मलेरिया फैल गया। यहां हालात पर अभी काबू नहीं हुआ है। इस बीच रहमा गांव में मलेरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
रहमा गांव में दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग दोनों की मौत पीलिया होनेे से बता रहा है। इधर, शुक्रवार को गांव में हेल्थ कैंप के दौरान संदिग्धों की स्लाइड बनाई गईं। इनमें आठ लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई है। गनीमत रही कि किसी में पीएफ कैटेगरी का मलेरिया नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन दो दर्जन स्लाइड की जांच की गई। आठ लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनको दवाओं का वितरण किया गया है। टीम में डॉ. नेहा खुराना, आशा वर्कर बानो बेगम आदि रहे।
विज्ञापन
वरसुनिया में भी मलेरिया का प्रकोप, सात मरीज मिले
मूसाझाग। जगत ब्लॉक के गांव वरसुनिया में भी मलेरिया ने दस्तक दे दी है। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। शुक्रवार को यहां भी सीएचसी जगत से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम प्रभारी डॉ. अनुराधा ने बताया कि गांव में करीब दो दर्जन लोगों की स्लाइड बनाकर जांच की गई। इनमें सात लोगों को पीवी कैटागरी के मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया संक्रमित मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया है। गांव के हालात नियंत्रण में है। कोई मरीज ज्यादा गंभीर नहीं है।
क्या कहते हैं अधिकारी
रहमा गांव में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। लोगों की जांच कराई जा रही है। मलेरिया के कुछ रोगी निकले हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। बाकी ग्रामीणों से कहा गया है कि वह मच्छरदानी का प्रयोग करें और अपने घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें।
डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ