{"_id":"5db9d8ee8ebc3e93df425727","slug":"health-badaun-news-bly382056740","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम में धक्कामुक्की से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम में धक्कामुक्की से अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार को जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम में मरीजों के बीच धक्कामुक्की हो गई। उनमें जमकर गाली-गलौज हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। उसके बाद नंबर लगवाकर मरीजों के एक्स-रे करवाए।
जिला अस्पताल में बुधवार को भीड़ बढ़ने से एक्स-रे रूम की व्यवस्था बिगड़ गई। इसकी वजह ये रही कि यहां किसी मरीज का एक्स-रे नंबर से नहीं हो रहा था। बाद में आने वाले मरीज अपना एक्स-रे पहले करा ले गए। इससे बाकी मरीजों को बुरा लगा। उन्होंने हंगामा कर दिया। सभी अपना एक्स-रे पहले कराने के प्रयास में लगे थे। इससे उनके बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसमें एक मरीज गेट पर गिर गया, जिससे उनमें गाली गलौज हो गई। उसके बाद एक्स-रे रूम में अफरातफरी मच गई। उनके बीच मारपीट तक बात पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों को शांत किया। फिर रजिस्टर के हिसाब से उनके नंबर लगवाए गए, तब कहीं मरीजों के एक्स-रे शुरू हो सके। फिर दोपहर तक व्यवस्था ठीक चलती रही।
ओपीडी में बढ़े चिकित्सक, मरीजों को रही आसानी
अक्सर मरीजों को सबसे ज्यादा धक्कामुक्की ओपीडी में झेलनी पड़ती है। जब चिकित्सक कम हों और भीड़ ज्यादा हो। बुधवार सुबह से ही अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी थी। ये देखकर ओपीडी में चार फिजीशियन, दो ईएनटी सर्जन, दो आर्थो सर्जन, एक चर्मरोग विशेषज्ञ, दो बाल रोग विशेषज्ञ पहुंच गए। यहां मरीजों की लाइन जरूर लगीं लेकिन चिकित्सकों की मौजूदगी से व्यवस्था नहीं बिगड़ी। वहीं मरीजों को आसानी से दवा मिल गई।