फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

न्यूयार्क से पहुंचीं चिकित्सक ने देखा एनआरसी का हाल

Sun, 06 Oct 2019 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। तीन दिवसीय दौरे पर आईं न्यूयार्क की डॉ. अन्नू कोठारी ने शनिवार को जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (न्यूट्रिशन रीहेबिलिटेशन सेंटर) का हाल देखा। उन्होंने बच्चों और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। बाद में उनकी तीमारदार माताओं से बातचीत की। केयर टेकर और वार्ड के स्टाफ को बेहतर उपचार के टिप्स दिए।
विज्ञापन

डॉ. अन्नू कोठारी अब तक महिला अस्पताल और एमएनसीयू के हाल देख चुकी हैं। उन्होंने कई कमियों को उजागर भी किया और एमएनसीयू के स्टाफ को ट्रेनिंग की जरूरत बताई है। डॉ. कोठारी स्वयं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने न्यूयार्क में प्रसूताओं का इलाज किया है। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी कराई है। उन्हें कई साल का अनुभव है। इसी अनुभव को साझा करने के उद्देश्य से डॉ. कोठारी तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं आई हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह जिला अस्पताल एनआरसी पहुंचीं। यहां भर्ती करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को देखा। उनका उपचार कैसे और किन दवाओं से हो रहा है। कितने दिन से बच्चेे भर्ती हैं, उन्हें क्या फायदा हुआ, इसकी जानकारी ली। उन्होंने तीमारदार महिलाओं से भी जानकारी जुटाई। उन्हें अपने बच्चों का ध्यान रखने को कहा। डॉ. कोठारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी एनआरसी को देखा है। एनआरसी बहुत सुंदर है और यहां की गई वॉल पेंटिंग भी काफी सुंदर है। इससे बच्चे खुश होते हैं। रखरखाव भी अच्छा है। इस दौरान उनके साथ सीडीओ निशा अनंत भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed