फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

न्यूयार्क की डॉक्टर ने देखे महिला अस्पताल के हाल, बोलीं-अभी सुधार की जरूरत

Sat, 05 Oct 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। तीन दिवसीय दौरे पर आईं न्यूयार्क की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अन्नू कोठारी ने शुक्रवार को महिला अस्पताल और एमएनसीयू के हाल देखे। उन्होंने एमएनसीयू, केएमसी वार्ड में जाकर कमियां खंगाली। स्टाफ और मरीजों से जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि अभी यहां सुधार की और जरूरत है। स्टाफ भी पूरी तरह से ट्रेंड नहीं है, जिसे ट्रेंड किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. अन्नू कोठारी मूल रूप से लखनऊ निवासी हैं। उन्होंने न्यूयार्क शहर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बतौर कार्य किया है। अभी एक सप्ताह पूर्व महिला अस्पताल में एमएनसीयू वार्ड बनाया गया था, जो एमएनसीयू, केएमसी और स्टेप डाउन आदि वार्डों को शामिल कर प्रदेश का पहला ऐसा वार्ड है। यहां की विशेषताएं और कमियों को जानने के लिए डॉ. अन्नू कोठारी गुरुवार रात महिला अस्पताल पहुंचीं थीं। शुक्रवार को उन्होंने महिला अस्पताल की ओपीडी, वार्डों को देखा। वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने एसएनसीयू में भर्ती नवजात और उनके वार्मर, केएमसी में भर्ती प्रसूताओं आदि को चेक किया। उनको दी जा रहीं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ से भी जानकारी ली कि किस तरह महिलाओं का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं समेत कई मशीनों की जरूरत: कोठारी
डॉ. कोठारी ने बताया कि प्रदेश का पहला एमएनसीयू होने के बावजूद यह अभी आधुनिक सुविधाओं से अछूता है। अभी यहां कई तरह की मशीनों की जरूरत है। खून की जांचें सही हों, स्टाफ को भी ट्रेंड करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को केएमसी एप से जुड़ जाएंगीं। तभी नई-नई जानकारी उपलब्ध कराती रहेंगी, जिससे महिलाओं का उपचार ठीक से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वह शनिवार तक यहां रुकी हैं। इस दौरान वह स्टाफ को बेहतर उपचार के तरीके बताएंगी। उसके बाद बदायूं से रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed