फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बदायूं में एमएनसीयू का सांसद ने किया लोकार्पण

Tue, 01 Oct 2019 10:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सौ शैय्या एमसीएच विंग में स्थापित एमएनसीयू (एसएनसीयू व केएमसी लाउंज युक्त) का लोकार्पण किया। इस संबंध में दावा है कि यह देश का पहला एमएनसीयू है।
विज्ञापन

इससे पहले महिला अस्पताल मेें लगी प्रदर्शनी का सांसद, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उसहैत नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया, साथ ही हवन पूजन भी कराया गया।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद केएमसी को स्वयं महसूस करके उसके भावों को जानने के लिए सांसद ने महिला तारावती के शिशु को लगभग 15 मिनट तक केएमसी (कंगारू मदर केयर) देकर महसूस किया। केएमसी के अनुभव के बाद उन्होंने केएमसी एप लांच किया, जिससे एमएनसीयू की डॉक्टर और नर्स एप द्वारा शिशु का आकलन कर पाएंगी। वहीं केएमसी क्विज बदायूं चैंपियन के तीन विजेताओं की घोषणा सांसद ने लकी ड्रा से की। सांसद ने कहा कि बच्चों को यह जादू की झप्पी जरूर दें। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक लोगों की इसकी जानकारी हो, इसके लिए सभी को इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ निशा अनंत ने कहा कि केएमसी मातृ शक्ति को जागृत करता है और शिशु की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि जिले से इसकी पहल की जा रही है, लेकिन ये अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है। इससे बेहतर मां और बच्चे के लिए कुछ और हो ही नहीं सकता। बदायूं ने भारत का पहला एमएनसीयू स्थापित कर इतिहास रच दिया है। कम्युनिटी इंपावरमेट लैब की टीम से आई अग्रिमा आरती ने कहा कि हर व्यक्ति को केएमसी के बारे में पता हो, इसके बारे में सभी को बताएं, यही अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर एडी हेल्थ राकेश दुबे, प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, महिला सीएमएस डॉ. रेखारानी, डॉ. हाकिम सिंह, अरविंद कुमार राणा, मरियम चरण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed