{"_id":"5d8fabde8ebc3e014d681443","slug":"health-badaun-news-bly3779975197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, अनियमितताएं मिलने पर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, अनियमितताएं मिलने पर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर में निजी अस्पतालों पर छापा मारकर मानक परखे। अनियमितता मिलने पर बरेली बाईपास तिराहा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दातागंज नगर समेत आसपास के उपनगरों में झोलाछाप के साथ अवैध निजी अस्पतालों की भी भरमार है। इन पर शिकंजा कसने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम केबी सिंह, सीओ एसके सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीके सिंह और डॉ. सनोज मिश्रा की टीम ने बरेली बाईपास स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। जांच में पता लगा कि डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन तो है, लेकिन जो मानक हैं सेंटर वह मानक पूरे नहीं कर रहा। यहां अल्ट्रासाउंड सेंटर भी चल रहा था। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीके सिंह ने बताया जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।