फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Head-on collision between two motorcycles; two injured, including a woman.

Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत दो घायल

Mon, 12 Oct 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between two motorcycles; two injured, including a woman.
दो बाइकों में टक्कर होने के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद - फोटो : credit
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र में बिचपुरी गांव के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आनंद कुमार चौहान (23) अपनी पत्नी काजल और छोटे बच्चे के साथ बाइक से ससुराल खजुरी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उसावां की ओर आ रहे संजरपुर निवासी सुरेश ने अचानक बाइक मोड़ दी। इससे दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से काजल और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद काजल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लिया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार कराया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed