फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   happy new year

पाबंदियों के बावजूद लोगों ने पूरे जोशो खरोश से किया नए साल का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
happy new year
नववर्ष की पूर्व संध्या पर डांस करते युवा और बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कारोना संक्रमण के चलते रात्रि कर्फ्यू के बावजूद लोगों ने नए साल का स्वागत पूरे जोशो-खरोश के साथ किया। पाबंदियों के चलते होटल-रेस्टोरेंट के साथ शहर की कई पॉश कॉलोनियों में रात 11 बजे से पहले ही नए वर्ष का जश्न मना लिया गया, इसके बाद लोगों ने रात 12 बजे के बाद मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

शहर के विद्याकृष्ण नगर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कॉलोनी के लोगों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कॉलोनी की महिलाओं ने हाउजी और बच्चों ने फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कॉलोनी को सजाया भी गया। रात 11 बजे से पहले लोग घरों में चले गए। इस मौके पर डीके पंत, संदीप रस्तोगी, अमित रस्तोगी, चरन सिंह, डॉ. मनवीर सिंह, हरिकृष्ण वर्मा, संजीव वर्मा, वागीश वार्ष्णेय, डॉ. रुचि वार्ष्णेय, पूनम गर्ग, वंदना गुप्ता, अंजली, शिया, रीना वैश्य, दृष्टि गुप्ता, सुनील नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जोगीपुरा स्थित लक्ष्मी लॉन में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर पर्थ, अंशिका, तान्या, दीया, शिवांगी, श्याम, अंशूल आदि ने डांस कर मस्ती की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed