{"_id":"68cc6bde3ad4b846d007602d","slug":"hanging-telegraph-poles-pose-a-problem-endangering-lives-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147267-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुसीबत बने लटकते तार-खंभे, खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुसीबत बने लटकते तार-खंभे, खतरे में जान
विज्ञापन
महिला थाने के पास झुका खड़ा बिजली का खंभा। संवाद
बदायूं। शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर झुके बिजली के खंभे और लटकते तार लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कई जगह खंभे केवल तारों के सहारे खड़े हैं। इन लाइनों के नीचे से गुजरते वाले राहगीरों की जान खतरे में हैं। बारिश और आंधी-तूफान के दौरान स्थिति और गंभीर जाती है।झुके खंभों की वजह से कई बार बाइक सवार उसमें टकरा चुके हैं। इसके अलावा इनमें करंट उतरने से लोगों की जान भी जा चुकी है। शहरवासियों ने बताया कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय रहते खंभों और तारों को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग की उदासीनता से लोग दहशत में हैं।
पुलिस लाइन के पर झुक गया खंभा
- महिला थाना और पुलिस लाइन के पास खंभे झुक गए हैं। इधर से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही हैं। इसी मार्ग पर लगा खंभा खतरनाक रूप से झुक गया है। स्थानीय रमेश, सोनू का कहना है कि खंभा तारों के सहारे टिका हुआ है और कभी भी गिर सकता है। लोगों का कहना है कि यदि यहां हादसा हुआ तो पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
प्रोफेसर कॉलोनी में लटके तार
- शहर की पॉश कॉलोनियों में गिनी जाने वाली प्रोफेसर कॉलोनी में भी बिजली के खंभों की स्थिति दयनीय है। यहां रहने वाले शिक्षाविद, डॉक्टर वर्ग कई बार शिकायत कर चुके हैं। कॉलोनी के अंदर लगा एक खंभा पूरी तरह से झुक चुका है। इससे तार लटक गए हैं। कॉलोनीवासी हर दिन डर के साये में रह रहे हैं। पॉश इलाकों की भी विभाग अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
टिकटगंज मार्ग पर कभी भी गिर सकता है खंभा
- टिकटगंज मार्ग में दिनभर भीड़ रहती है। बरेली की ओर से आने-जाने वाले वाहन इधर से गुजरते हैं। साथ ही इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। छात्रों और शिक्षकों की रोजमर्रा की आवाजाही इधर से है। इस मार्ग पर लगा झुका खंभा कभी भी गिर सकता है। यहां हादसा हुआ तो भारी नुकसान होगा।
चौबे मोहल्ला मार्ग पर झुका खंभा
शहबाजपुर से चौबे मोहल्ला मार्ग पर लगा खंभा झुका गया है। कई मोहल्लों को जोड़ने वाला यह आंतरिक मार्ग है। इधर से दिनभर दोपहिया और पैदल यात्रियों की भीड़ रहती है। यहां खंभा गिरा तो रोड बाधित हो जाएगी। कई बार इससे हादसा हो चुका है। लोगों का कहना है विभागीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
-महिला थाने के पास खंभा खतरनाक तरीके से झुका है। रोज सैकड़ों लोग इधर से गुजरते हैं, लेकिन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता। - -सतीश चंद, सिविल लाइन
हमने दो तीन बार शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते। पॉश इलाका होने के बावजूद सुरक्षा के नाम पर लापरवाही है। -अरविंद्र, प्रोफेसर कॉलोनी
यहां से रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अगर खंभा गिरा तो बड़ा हादसा होगा और पूरा बाजार प्रभावित हो जाएगा। साथ ही जन हानि भी हो सकती है। -नरेश कुमार, टिकटगंज
-इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज जाने के रास्ते पर खंभा झुका है। हम रोज इसी खंभे के नीचे से गुजरते हैं तो डर बना रहता है। अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। -शाहनबाज,
जहां भी बिजली के खंभे झुके हुए लगे हैं और तार लटक रहे हैं। जल्द ही इसका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन्हें सही कराने की कार्रवाई होगी। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली