फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Handcart housed in the cylinder on fire , stir

ठेले में रखे सिलेंडर में आग लगी, हड़कंप

Fri, 16 Oct 2015 11:38 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 16 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Handcart housed in the cylinder on fire , stir
शहर के अतिव्यस्त लावेला चौक के पास फास्ट फूट के ठेले में रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। ठेला लगाने वाला युवक ठेला छोड़कर भाग गया। खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

लावेला चौक से गांधी ग्राउंड की ओर आने वाली रोड पर फास्ट फूड का एक ठेला लगता है। शुक्रवार सुबह इस ठेले पर लगा छोटा गैस सिलेंडर लीक हो गया। अचानक ठेले में आग लग गई। गौर करने वाली बात है कि इसके पास ही बड़ा सिलेंडर रखा था। ठेले के पास ही रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक खड़ा था। ये देख आस-पास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ठेला में रखे सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो व्यस्त इलाके में भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों तरफ रोड जाम रहा। लोगों ने बैरियर लगाकर पब्लिक को रोक दिया। पास के लोगों ने खुद ही आग को बुझाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक दमकल यूनिट भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed