फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Half of the primary school has been swallowed by the Ganges.

Budaun News: गंगा में समा गया प्राथमिक स्कूल का आधा हिस्सा

Tue, 11 Aug 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Half of the primary school has been swallowed by the Ganges.
उसहैत। गंगा नदी का जलस्तर दो दिन से तेजी से बढ़ रहा हैं। इसके चलते कदम नगला में बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय का 50 प्रतिशत भाग गंगा नदी के कटान से नदी में समा गया। मंगलवार तक स्कूल का पूरा भवन नदी में समा सकता है।
विज्ञापन

24 घंटे में करीब सौ बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व महेंद्र श्रीवास्तव ने दातागंज के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ जाकर जटा, प्रेमी नगला, रैपुरा, कदम नगला, दलनगला का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्कता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने दातागंज उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह को बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि तीन मोटर वोट लगातार चलाए जा रहे हैं। गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। कदम नगला में कटान वाले स्थान पर न जाने के लिए बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गंगा पार के कई इलाकों के खेतों में पानी भरा हुआ है। गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़े होने से जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर से दो-दो फुट पानी बह रहा है, जिससे जटा, प्रेमी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, रैपुरा व कदम नगला को जाने वाला मार्ग पैदल आवागमन के लिए बंद है। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटर वोट से ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed