{"_id":"5991dfd14f1c1b656f8b46e2","slug":"half-a-dozen-houses-in-village-bachaura-are-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बछौरा में आधा दर्जन घर गंगा में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बछौरा में आधा दर्जन घर गंगा में समाए
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं / उसहैत।
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान तेज होने से पूरे गांव के लिए पैदा हो गया खतरा
बाढ़ खंड ने अब तक नहीं ली सुध, हालात गंभीर
गंगा ने कई इलाकों में कटान तेज कर दिया है। जल स्तर में कुछ कमी आने के बाद गंगा ने उसहैत के अहमद नगर बछौरा और जटा में तबाही मचानी शुरू कर दी है। बछौरा गांव में आधा दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा गए हैं। एक दर्जन से ज्यादा घरों में कटान हो रहा है। गांव के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को भी बाढ़ खंड या प्रशासन के किसी अधिकारी ने इन गांवों की सुध नहीं ली। यहां स्थिति काफी खराब होती जा रही है।
एक सप्ताह से गंगा में नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सहसवान, दातागंज और सदर तहसील के करीब तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। कई जगह बांधों पर भी गंगा कटान कर रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दातागंज तहसील क्षेत्र के थाना उसहैत के गांवों की है। यहां गंगा के उस पार के करीब एक दर्जन गांव पहले ही टापू बन चुके हैं। गांवों में दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। अहमद नगर बछौरा गांव में कटान तेज होने से गांव के रामवीर सिंह, राजवीर सिंह, विजयवीर सिंह, बुधपाल, महीपाल, मुमताज, रामविलास, शिशुपाल आदि के घर गंगा में समा चुके हैं। निजामुद्दीन, जमालुद्दीन, अजीज, दिलशाद, गिरीश, रामदास, बच्चू, छोटे, रामस्वरूप, गजेंद्र, राम निवास आदि के घरों के पास भी तेजी से कटान हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर जल्द कटान रोकने के उपाय नहीं हुए तो पूरे गांव को खतरा पैदा हो सकता है। इधर जटा, पथरामई, दल नगला, कदम नगला आदि गांवों में भी कटान हो रहा है।
विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया
उसहैत। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सोमवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशासन और शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ के हालात पर उनकी बाढ़ खंड और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात हुई है। दौरे के दौरान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह और बाढ़ खंड के अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन
गंगा में फिर छोड़ा गया 177274 क्यूसेक पानी
बदायूं। नरौरा बैराज से गंगा में वाटर डिस्चार्ज का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को गंगा में 177274 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगतार वाटर डिस्चार्ज के चलते गंगा का जल स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार और रविवार को भी नरौरा बैराज से गंगा में 194077 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। इससे गंगा में लगातार उफान के हालात बने हुए हैं
मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। अगर कटान की वजह से ग्रामीणों का नुकसान हुआ है तो हर संभव मदद दी जाएगी।
- एके श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन