{"_id":"5d278abe8ebc3e6cb713bbeb","slug":"ground-water-badaun-news-bly3682327188","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की टीम देखेगी बदायूं के डार्क जोन ब्लॉकों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की टीम देखेगी बदायूं के डार्क जोन ब्लॉकों की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। केंद्रीय टीम शुक्रवार को जिले का दौरा करने आ रही है। टीम यहां पर डार्क जोन में शामिल तीन ब्लॉकों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करेगी, साथ ही जल संचयन की जानकारी भी लेगी। केंद्रीय टीम आने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों में लग गए हैं।
जिले में भूगर्भ जल की स्थिति क्या है और जो ब्लॉक वर्षों से डार्क जोन में शामिल हैं, उनमें पहले की तुलना में कितना वाटर लेबल घटा है या फिर उसमेें कितनी बढ़ोतरी हुई है, इसकी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी रविंद्र कुमार शुक्रवार को बदायूं अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी डार्क जोन घोषित ब्लॉक अंबियापुर, आसफपुर और इस्लामनगर का निरीक्षण करेंगे, साथ ही इन तीनों की नगर पंचायतों में भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेेंगे। सरकारी भवनों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी देखेंगे। डीसी मनरेगा रामसागर यादव ने बताया कि टीम की ओर से ये भी देखा जाएगा कि इन ब्लॉकों में जल संचयन को लेकर क्या कार्य किया जा रहा है। इसके बारे में भी अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति को जानने की कोशिश टीम के सदस्य करेंगे। केंद्र से आने वाली टीम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।