फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Groom cousin reverses pickup truck bride uncle crushed to death in Budaun

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: दूल्हे के चचेरे भाई ने पिकअप वाहन किया बैक, दुल्हन के चाचा की कुचलकर मौत

Tue, 07 Jul 2026 10:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

कादरचौक थाना क्षेत्र के परमेश्वरी नगला गांव में मंगलवार तड़के हुए हादसे से एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के चचेरे भाई ने पिकअप वाहन बैक किया, जिससे कुचलकर दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Groom cousin reverses pickup truck bride uncle crushed to death in Budaun
इसी वाहन से हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के परमेश्वरी नगला गांव में शादी वाले घर में मंगलवार तड़के हादसे में दुल्हन के चाचा श्याम सिंह कश्यप (45 वर्ष) की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। विदाई की तैयारियों के बीच बैक किए जा रहे पिकअप वाहन से कुचलकर श्याम सिंह की मौत हो गई। वाहन दूल्हे का चचेरा भाई धीरेंद्र चला रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परमेश्वरी नगला में सोमवार रात स्व. चरन सिंह कश्यप की बेटी कुसुमा की जरीफनगर के गांव समसपुर कूड़ा निवासी भूरे कश्यप के बेटे उमेश शादी हुई थी। विवाह की सारी जिम्मेदारी चाचा श्याम सिंह ने ही ले रखी थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे कन्यादान लेने के बाद श्याम सिंह भी थकान की वजह से घर के बाहर डनलप के पास गद्दे के ऊपर अंगोछा बिछाकर सो गए।
विज्ञापन


पीछे सो रहे श्याम सिंह पर नहीं गई नजर 
परिजनों के अनुसार, करीब पांच बजे विदाई की तैयारियां चल रही थीं। तभी दूल्हे उमेश का चचेरा भाई धीरेंद्र अपनी पिकअप वाहन बैक करने लगा। वह वाहन को दुल्हन के मकान के दरवाजे तक लाना चाह रहा था। उसकी निगाह इस पर नहीं गई कि जहां गाड़ी खड़ी थी, उसके पीछे चाचा श्याम सिंह सो रहे थे। उसने वाहन बैक किया तो ड्राइविंग सीट की तरफ का पिछला पहिया श्याम सिंह की कमर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किसी तरह वाहन आगे करके उन्हें नीचे से निकाला और तत्काल जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में किसी तरह विदाई की रस्म हुई।

ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब छह बजे एसओ विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी की। उझानी के सीओ सुनील कुमार ने बताया कि श्याम सिंह के बेटे मुकेश की ओर से केस दर्ज कर धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed