फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gram panchayat

पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिला

Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat
बदायूं। विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरुआत की थी। इसके तहत इस बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनके प्रधानों को प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) हो चुकी ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई थी। आवेदन के दौरान ओडीएफ के साथ सफाई के बेहतर इंतजाम, गांव के हर बच्चे व गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण, सरकारी विद्यालयों में नियमित एमडीएम (मध्याह्न भोजन), आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे नियमित पोषाहार पाते हों, समेत 32 बिंदुओं पर रिपोर्ट को भरकर भेजा था। उसके बाद में अधिकारियों ने इसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपी।
विज्ञापन

-
ब्लॉक ग्राम पंचायत, धनराशि
कादरचौक बमनौसी 11 लाख
सालारपुर वनगढ़ नौ लाख
सालारपुर उसैता सात लाख
अंबियापुर गढ़ी चार लाख
उझानी चतुईया दो लाख
-
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इसमें ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के रूप में धनराशि दी गई है। -श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed