फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Govt to develop mini stadium in every tehsil of the state: Chauhan

प्रदेश की हर तहसील में बनेगा मिनी स्टेडियम : चेतन चौहान

Sat, 24 Feb 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 24 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Govt to develop mini stadium in every tehsil of the state: Chauhan
Chetan Chauhan

युवाओं के विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की हर तहसील में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर इनको बनाने की योजना है। विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गोल्ड मेडल या अन्य पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को अलग से धनराशि और 11 विभागों में द्वितीय श्रेणी की नौकरी दी जाएगी। खेलों से रिटायर्ड होने वाले खिलाड़ियों को 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कही। 

विज्ञापन

यहां पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आए खेल मंत्री चेतन चौहान ने पत्रकारों से कहा कि कौशल विकास मिशन की साइट पर अब तक छह लाख युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 4.25 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जबकि 1.69 साख लोगों को नौकरी भी मिल गई। पिछले 15 साल में सरकारों ने खेेलों के लिए कुछ नहीं किया था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि आईपीएल खेलों का होना बेहद जरूरी है। कानपुर, लखनऊ का स्टेडियम में काम पूरा हो चुका है। कंपनियां चाहें तो आईपीएल खेलों के लिए संपर्क कर सकती हैं। सैफई का स्टेडियम पूरा होना बाकी है। इसे पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को 20 मार्च तक समय दिया गया है। स्टेडियम में आउट सोर्सिंग के जरिए कोच रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा गांवों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की है। उनको साधन उपलब्ध कराने के लिए हर तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजना है। कई युवा धन के अभाव में आगे नहीं खेल पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को पांच से 10 हजार रुपये स्कॉलरशिप देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 प्रतिशत ही स्किल डेवलपमेंट है। अर्जुन पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों में केंद्र के बराबर राज्य सरकार धनराशि देगी।

बदायूं के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की खस्ताहाल बिल्डिंग संबंधी सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कहा कि शहर विधायक प्रस्ताव बनाकर देंगे तो खेलों के लिए साधन और बिल्डिंग के जीर्णाद्धार को धन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed