फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   govt attaches property worth 1.10 crores of PC Sharma

ठेकेदार पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 02 Aug 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 02 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
govt attaches property worth 1.10 crores of PC Sharma
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
जिले के बहुचर्चित डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी ठेकेदार पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बुधवार को जब्त कर ली गई। पीसी शर्मा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना एसओ कारदर चौक कर रहे हैं। डीएम ने 31 जुलाई को पीसी के खिलाफ संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को पीसी की संपत्ति कुर्क कर ली। डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा की 23 मई 2016 को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने नौकर बिहारी के साथ स्कूटी पर बदायूं से उझानी अपने घर लौट रहीं थीं। इस मामले में मृतका की बहन विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों को डीजीसी साधना की हत्या में नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की नामजदगी गलत पाई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस के सामने आया कि प्रेमचंद्र शर्मा उर्फ पीसी शर्मा ने सुपारी देकर साधना शर्मा की हत्या कराई थी। पुलिस की विवेचना में पीसी शर्मा और उसके साले गिरीश मिश्रा समेत आठ लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने पीसी शर्मा समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में पीसी शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। गैंगस्टर मामले में विवेचना एसओ कादरचौक को दी गई थी। पीसी शर्मा के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर बुधवार को पीसी शर्मा की कुल 1 करोड़, 10 लाख, 5 हजार, तीन सौ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली। डीएम की ओर से पीसी शर्मा के सभी बैंक खातों से लेन-देन पर पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में डीएम का आदेश संबंधित बैंक मैनेजरों को भेज दिया गया है। कुर्क की गई संपत्ति के लिए इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को प्रशासक बनाया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed