फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gopashthmi celebrated by the people

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गोमाता, गोसेवकों का सम्मान

Thu, 19 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 19 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
gopashthmi celebrated by the people
दातागंज रोड स्थित श्रीमद ब्रह्मदत्त गोशाला में विशाल गोपूजन महोत्सव मनाया गया। इसमें तमाम लोगों और संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में 108 दंपति यजमानों ने भाग लिया। 101 गोसेवकों को गोसेवक सम्मान दिया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। गोमाता की महिमा के बारे में बताया गया। पुरोहित आचार्य चंद्र दत्त शर्मा और आचार्य वेद प्रिय ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाईं। मुनीश सिंह, कामेश पाठक, अमन मयंक शर्मा ने गोसेवा में काव्य पाठ किया। गोभक्तों ने गोपूजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता अंबरीश महाराज ने कहा कि गाय, गंगा, गायत्री, गीता, गोवर्धन और गोविंद पूज्य हैं। हमारी संस्कृति का द्योतक गाय को हम प्राणपण से चाहते हैं। विशिष्ठ अतिथि/ अपर जिला जज एके सिंह ने गोसेवकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सचिन भारद्वाज ने अतिथि और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संगठन पदाधिकारियों और गोभक्तों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंबा सहाया, बी ज्ञानेंद्र, नरेश शंखधार, रामजस अनेजा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, आलोक कुमार गुप्ता, जेवी अग्रवाल, राजकुमार सिंह सेंगर आदि शामिल रहे। संचालन रविंद्र सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा गोसेवा प्रकोष्ठ की ओर से गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक ने अपने आवास पर ही गोपूजन कार्यक्रम मनाया। प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मनोज कृष्ण गुप्ता ने सभी का आभार जताया। अशोक भारती, अजय मथुरिया, आदेश शर्मा, मनोज बिट्टन, मदन मिश्रा, शारदेंदु पाठक, मदन मिश्रा, अंकुर पाराशरी, मुनीश अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, कैलाश शर्मा, राकेश, मदनलाल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।    
भाजपा युवा मोर्चा ने गोपाष्टमी महापर्व के रूप में मनाई। जिलाध्यक्ष कुलदीप की अगुवाई में गोपूजन कर उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण विराम लगाने को अध्यादेश लाने की मांग की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप के नेतृत्व में कार्यकर्ता बघौल गांव पहुंचे। गोपूजन किया और गाय के महत्व पर विचार गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाय में सभी देवी, देवताओं का वास है। गाय के दर्शन मात्र से तमाम कष्ट और रोग दूर हो जाते हैं ।
कार्यक्रम में संजय यादव, जयराम मीणा, रामौतार मीणा, छत्रपाल मीणा, धर्मेंद्र मीणा, नरेश गुर्जर, सिपाही लाल, इंद्रपाल मीणा, रवि सिंह, हरपाल, मनोज, मुन्ना लाल मौर्य, भोजराज, वेद प्रकाश मीणा, वीरपाल, राजाराम, कल्लू मीणा, राजकुमार सिंह, नरेंद्र मीणा, बंटी आदि ने गऊ पूजन किया
शहर के मोहल्ला चौबे में गोसेवा संस्थान की ओर से आयोजित आयोजन में गोमाता के दूध से निर्मित मिठाई का प्रसाद बांटा गया। सचिव अमन मयंक शर्मा देवी मठिया पर गोदुग्ध से पूजन किया। महिलाओं ने भजन गाए। इस अवसर पर गौरव पाठक, रोहित सिंह, भानूदेश, अनुदेश, मंगलम साहू, हर्ष दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


मुस्लिमों ने गाय का दूध पीकर पेश की सद्भावना
बदायूं। मुस्लिम भी गाय का महत्व समझते हैं। ककराला कस्बा में भाजयुमो के जिला मंत्री आदिल खान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संभ्रांत मुस्लिम नागरिकों ने गाय का दूध पीकर कहा कि वह गो संरक्षण के साथ आपसी सद्भाव के समर्थक हैं। गाय का पौष्टिक दूध हर समाज और वर्ग का कल्याण करता है। इसकी तस्करी और वध समाज के लिए हितकारी नहीं है। इस मौके पर गोवंश तस्करी की भी निंदा की गई। कार्यक्रम में शहर यार खां, शहजादे खां, असगर अली खां, अख्तर खां, बन्ने खां, छोटे खां, जमीरल खां, कल्लू खां आदि ने गाय का सामूहिक रूप से दूध पीकर सम्मान जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed