फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods will become cheaper due to new GST rates, Navratri will become more lively

Budaun News: जीएसटी की नई दरों से वस्तुएं होंगी सस्ती, नवरात्र में बढ़ेगी रौनक

Mon, 08 Sep 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Goods will become cheaper due to new GST rates, Navratri will become more lively
श्याम साहू।
बदायूं। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती से अर्थव्यवस्था को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे छोटे उद्योग, पर्यटन, कृषि और सेवा क्षेत्र को नया बल मिलेगा। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से खपत बढ़ेगी, कारोबार आसान होगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
विज्ञापन

जीएसटी सुधारों और कर संरचना को घटाकर दो दरें पांच और 18 प्रतिशत तक सीमित करने से जिले के उद्योग और व्यापारिक संगठनों में खुशी की लहर है। उनके चेहरे चमके हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुधार खासतौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए बड़ी राहत है। व्यापारियों का कहना है कि नवदुर्गा लगते ही बाजार में रौनक देखने को मिलेगी। पितृपक्ष में लोग नई वस्तुओं की खरीद से भी परहेज करते हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हैं। पितर पक्ष में खरीदारी से पूर्वज खुश ही होते हैं।
विज्ञापन



नई स्लैब से व्यापारियों को कर अनुपालन में होगी आसानी
जीएसटी की नई दरों से वस्तुएं सस्ती होगी, जिससे व्यापारियों की लागत घटेगी और बिक्री बढ़ेगी। साथ ही नई स्लैब से व्यापारियों को कर अनुपालन में आसानी होगी। वह अधिक पारदर्शिता से अपना व्यापार कर सकेंगे। छोटे व्यापारियों के लिए सरलीकृत जीएसटी पंजीकरण योजना, जिसमें पंजीकरण सिर्फ तीन दिन में होगा, मील का पत्थर साबित होगी। -केबी गुप्ता, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन



दरें घटने से छोटे व्यापारी को अधिक लाभ होगा
जीएसटी की नई दरों से छोटे व्यापारी को अधिक लाभ होगा, क्योंकि लागत कम होगी और चीजें सस्ती होने से बिक्री बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ व्यापारियों को मिलने वाला है। व्यापारियों में खुशी का माहौल है। वही उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। नवदुर्गा शुरू होने पर इसका असर बाजार में साफ तौर पर दिखाई देने लगेगा। - श्याम साहू, नगर अध्यक्ष युवा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं


गृहणियों को घर का बजट बनाने में होगी सहूलियत
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीएसटी में किए गए बदलाव से महिलाओं के हृदय में अपना स्थान बना लिया है। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से गृहणियों को घर का बजट बनाने में सहूलियत होगी। हम संपूर्ण महिला जगत की ओर से सरकार का करते हैं। देर से ही सही लेकिन यह बदलाव अत्यंत सुखद है। -डॉ. प्रतिभा गुप्ता, संस्थापिका अखिल भारतीय सर्व समाज महिला संगठन, बदायूं



महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं होंगी सस्ती
सरकार ने जीएसटी की दरों में जो परिवर्तन किया है, उससे गृहणियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। उनके महीने के बजट में सीधा लाभ होने वाला है। हम सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं। महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं सस्ती होने से उनको सीधा लाभ मिलने वाला है। - मधु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं

श्याम साहू।

श्याम साहू।

श्याम साहू।

श्याम साहू।

श्याम साहू।

श्याम साहू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed