{"_id":"55affa5dcc5420a9c8ae77e6cdfcb54c","slug":"girls-college-gate-take-on-cc-cameras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स कॉलेज गेट पर लगेंगे सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स कॉलेज गेट पर लगेंगे सीसी कैमरे
बदायूं।
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की नव निर्वाचित चेयरेमैन फात्मा रजा ने घोषणा की है कि शहर के सभी गर्ल्स कॉलेजों के गेट पर नगर पालिका सीसी कैमरे लगवाएगी। इसका कंट्रोल रूम नगर पालिका में होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका भी हर संभव कोशिश करेगी। नगर पालिका में जन शिकायत प्रकोष्ठ और महिला शिकायत प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा। शहर को दो जोन में बांट कर सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद फात्मा रजा शनिवार को पहली बार अपने पति शहर विधायक और उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन आबिद रजा के साथ नगर पालिका पहुंचीं। पहले यहां उन्होंने विधिवत चार्ज संभाला। बाद में बैठक कर पालिका सभासदों से परिचय किया। नगर पालिका हॉल में करीब दो घंटे चली बैठक के दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। शहर विधायक आबिद रजा ने कहा कि विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। जितना भी धन चाहिए सरकार से वह दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जोर व्यवस्थाएं सुधारने और विकास कार्यों में बेहतर गुणवत्ता पर होगा। बैठक में ईओ ललतेश सक्सेना, अवर अभियंता जलकल अनूप मिश्रा, सभासद अशोक गुप्ता, पूरन सिंह राठौर, नजीव, अबुबक्र, मेहनिगार, शमशाद आदि रहे।