{"_id":"61730f49bad0db4a5f5206d9","slug":"girls-are-learning-self-defense-tricks-in-46-junior-high-school-badaun-news-bly463806532","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 जूनियर हाईस्कूल में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 जूनियर हाईस्कूल में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के 46 सरकारी जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए कुछ स्कूलों का चयन किया गया। इन स्कूलों में अनुदेशकों की मदद से छात्राओं को प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि जरूरत के समय वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।
स्कूल, कॉलेज जाते समय रास्ते में अथवा बस स्टैंड, बाजार आदि सार्वजनिक जगहों और सुनसान स्थानों पर सड़कों पर छात्राओं के साथ शोहदे छेड़छाड़ कर देते हैं। ऐसे शोहदों को जवाब देने के लिए परिषदीय स्कूल की छात्राओं को ताइक्वांडो की बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए जिले के 46 स्कूलों का चयन किया गया है। जहां पर 22 अनुदेशकों और एक व्यायाम शिक्षक के द्वारा छात्राओं को बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है।
इन छात्राओं को 25 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में छात्राओं को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय दुगरैया, बिनावर, चकोलर, ददमई, रैपुरा, हुसैनपुर, हसनपुर, पुठी सराय, सिंगरौरा, नौसाना, प्रहलादपुर, कुंवरगांव, चंदौरा, सिगाई, निजामपुर समेत 45 स्कूल है। वहीं एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोंगर भी यहां पर केजीवीबी सालारपुर के व्यायाम शिक्षक आशीष आंनद सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।