फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl says to father I will get you arrested

बेटी ने जेल में बंद कराने की दी पिता को धमकी

Mon, 22 Jan 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 22 Jan 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Girl says to father I will get you arrested

कहते हैं कि बुुरे वक्त में बेटियां ही पिता का सहारा होती हैं। इसके उलट सोमवार को एक बेटी की हरकत से उसके बुजुर्ग पिता को सरेआम अपमानित होना पड़ा। घर में हुई मारपीट में घायल युवती इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। बेटी का हालचाल लेने पहुंचे पिता को बेटी ने जेल में बंद कराने की धमकी दी। पिता और बेटी की तकरार पर मजमा लग गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बेटी पिता के साथ घर चली गई। 

विज्ञापन

 हुआ यह कि कोतवाली क्षेत्र में जामा मजिस्द के पास रहने वाले अस्सी साल के बुजुर्ग के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उन्होंने बेटों और बेटियों को जायदाद में बराबर का हिस्सा दिया है। पत्नी का देहांत हो चुका है। दोनों बेटियां अविवाहित हैं। बड़ी बेटी बीए की छात्रा है। इसके बाद भी दोनों बहनें बंटवारे को लेकर खुश नही हैं। जायदाद को लेकर बहनों में आए दिन मारपीट होती है। सोमवार को घर में हुई मारपीट में घायल बड़ी बेटी रोती हुई इलाज के लिए जिला अस्पताल आ गई। पीछे से बेटी का ह़ालचाल लेने पिता भी पहुंचे। पिता को देखते ही बेटी भड़क गई और वह इलाज छोड़कर पिता से भिड़ गई। इस पर पिता हाथ जोड़कर रूठी बेटी को मनाने लगा तो बेटी ने यूपी 100 पुलिस से उन्हें बंद कराने की धमकी दी। पिता की दयनीय हालत और बेटी की हठधर्मी से अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। हंगामा मचने पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। उन्होने हंगामा कर रही किशोरी को डांट डपटकर पिता के साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed