फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl raped in car in Badaun s Civil Lines accused arrested

Budaun: बालिका को कार से अगवा कर किया दुष्कर्म, रात भर बेटी को खोजते रहे परिजन, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

परिवार के मुताबिक, 21 अक्तूबर को उनकी आठ वर्षीय बालिका घर के सामने खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक कार ड्राइवर उसे झूला झुलाने के बहाने कार से ले गया।

विज्ञापन
Girl raped in car in Badaun s Civil Lines accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका को कार से अगवाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने कार ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक परिवार के मुताबिक, 21 अक्तूबर को उनकी आठ वर्षीय बालिका घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक कार ड्राइवर उसे झूला झुलाने के बहाने कार से ले गया। परिवार वाले रात भर बालिका को खोजते रहे, लेकिन बालिका और ड्राइवर का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन ड्राइवर बालिका को उनके घर पर छोड़कर भाग गया। आरोप है कि बालिका ने ड्राइवर पर उसके साथ दुष्कर्म करना बताया तो परिवार वाले उसे लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता किया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। शुक्रवार को कार का मालिक ड्राइवर को पकड़कर थाने ले आया और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। उधर, बताया जा रहा है कि ड्राइवर की बहन ने भी बालिका के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामले फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। उनके बीच मारपीट होने की जानकारी सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों मामले संदिग्ध हैं। बालिका और ड्राइवर की बहन स्वस्थ है। फिर भी दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed