Budaun News: आधी रात मोबाइल पर बात कर रही थी युवती, परिजनों ने डांटा तो उठा लिया आत्मघाती कदम
युवती रात करीब 12 बजे फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। डांट लगाई। इसके बाद युवती ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में एक युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया। घटना को लेकर मोहल्ले में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में शनिवार की रात करीब 12 बजे युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी। तभी युवती के परिजन छत पर चढ़े। उसे बात करता देख उन्होंने उसको फटकार लगाई। इससे आहत किशोरी छत से नीचे अपने कमरे में चली गई।
उसने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे पर फंदा बनाया और उस पर लटक गई। कुछ देर बाद युवती की मां कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसकी मां ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
दरवाजा तोड़कर निकाला शव
मां ने छत पर जाकर परिजनों को जगाया तो वह कमरे के दरवाजे को पीटने लगे, लेकिन अंदर से काफी देर तक आवाज नहीं आई। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो युवती का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो चीख-पुकार की आवाज पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए।
पड़ोसियों ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से इनकार कर दिया। रात में ही उन्होंने शव दफना दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।