फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Troubled by molestation in Badaun s Kakrala teenager hanged herself

शर्मनाक: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, चार-पांच दिन पहले लड़की के पास से मिला था ये

Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि वह मंगलवार को गांव के बाहर तालाब किनारे गोबर डालने गई थी। तभी मोहल्ले के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बुधवार को थाना पुलिस से शिकायत भी की थी। इस पर पुलिस गांव पहुंची थी। कुछ लोगों ने बताया कि चार पांच दिन पहले किशोरी के पास एक मोबाइल मिला था।

विज्ञापन
Troubled by molestation in Badaun s Kakrala  teenager hanged herself
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के ककराला थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके परिवार वालों का आरोप है कि मोहल्ले के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने थाने जाकर इसकी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने से किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस यह मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है।

विज्ञापन


किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि वह मंगलवार को गांव के बाहर तालाब किनारे गोबर डालने गई थी। तभी मोहल्ले के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बुधवार को थाना पुलिस से शिकायत भी की थी। इस पर पुलिस गांव पहुंची थी। कुछ लोगों ने बताया कि चार पांच दिन पहले किशोरी के पास एक मोबाइल मिला था। जब परिवार वालों ने इसके बारे में पूछताछ की तो उसने अपने पड़ोस के एक 17 वर्षीय लड़के का नाम बताया।

विज्ञापन

परिवार वालों ने गुस्से में आकर उसके परिवार वालों से शिकायत की जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। किशोरी के परिवार वालों ने छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई की बात कही थी। बुधवार को पुलिस दोनों पक्षों को थाने आने की बात कहकर चली आई। बृहस्पतिवार शाम किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।

कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
किशोरी के परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी ने आत्महत्या की है। उसके परिवार वाले एक किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। उनकी तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन गांव वाले यह मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे हैं। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। -कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed