फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ghantaghar will be beautified, face will change with 1.5 crore

Budaun News: घंटाघर का होगा सुंदरीकरण, डेढ़ करोड़ से बदलेगी सूरत

Fri, 23 Jun 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ghantaghar will be beautified, face will change with 1.5 crore
शहर के घंटाघर स्थित शकील बदायूंनी पार्क। संवाद
- नगर पालिका प्रशासन ने शहर के खास स्थान को यादगार बनाने की शुरू की तैयारी
विज्ञापन

- विशेष लाइटिंग कर शकील बदायूंनी पार्क को भी किया जाएगा जगमग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में अब सबसे पुरानी जगह को यादगार बनाने के लिए पहल शुरू की गई है। पालिका प्रशासन घंटाघर इलाके को विकसित करने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली की संस्था से करार किया जा रहा है। यहां डेढ़ करोड़ की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा।
शहर में अब ऐतिहासिक स्थलों की दशा बदलने की तैयारी की जा रही है। उनको मॉडल रूप दिए जाने का खाका तैयार किया गया है। सबसे पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहर के घंटाघर इलाके के सुंदरीकरण कराने की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत यहां पर घंटाघर की बिल्डिंग पर विशेष लाइटिंग की जाएगी तो उसके आसपास हरियाली भी दिखाई देगी। शहर के प्रमुख बाजार में मौजूद इस स्थान को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन ने शकील बदायूूंनी पार्क का जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। सुंदरीकरण के लिए दिल्ली की एक संस्था से करार किया जा रहा है। जल्द ही यह क्षेत्र बदला-बदला दिखाई देगा। यही नहीं यहां पर बिजली न होने पर भी घंटाघर से लेकर आसपास के बाजारों को जनरेटर से सप्लाई देकर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- शहर के प्रमुख स्थलों के सुंदरीकरण कराए जाने की तैयारी की गई है। जल्द ही यहां पर नजारा बदला हुआ दिखाई देगा। घंटाघर को भी मॉडल बनाए जाने की तैयारी कर ली गई है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed