{"_id":"5e5028188ebc3ef3a306228f","slug":"gas-refilling-badaun-news-bly396849436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांट माप विभाग ने बिसौली के गैस गोदामों में मारा छापा, सिलिंडरों में कम मिली गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांट माप विभाग ने बिसौली के गैस गोदामों में मारा छापा, सिलिंडरों में कम मिली गैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक पवन यादव के नेतृत्व में टीम ने ओलंपिक फ्लेम इंडेन गैस एजेंसी बिसौली व गुरुकृपा इंडेन गैस एजेंसी इस्लामनगर के गोदामों पर छापा मारकर गैस की कम मात्रा वाले सिलिंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही मैनेजर व गोदाम प्रभारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक पवन यादव व निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने शुक्रवार को टीम के साथ नगर के बिल्सी रोड स्थित ओलंपिक फ्लेम इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम ने गोदाम पर रखे 10 सिलिंडरों की गैस मापी। इनमें से तीन सिलिंडरों में सात सौ दस ग्राम, तीन सौ ग्राम व एक सौ सत्तर ग्राम गैस कम पायी गयी। वहीं इस्लामनगर के गोदाम में दस सिलिंडरों में से छह में गैस कम पायी गयी। यहां एक सिलिंडर में तो चार किलो सात सौ ग्राम गैस कम थी। अधिकारियों ने इस प्रकरण में सिलिंडर जब्त कर चालान काट दिया। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। छापामारी अभियान से गैस माफिया में हडकंप मच गया है।