फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gas refilling

रसोई गैस रिफिलिंग के धंधे का भंड़ाफोड़, खाली और भरे 240 सिलिंडर बरामद

Sat, 11 Jan 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gas refilling
लौड़ा बहेड़ी में गैस सिलिंडर रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ होने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व पुलि? - फोटो : BADAUN
बदायूं/सिलहरी। शहर से सटे लौड़ा बहेड़ी गांव के कई घरों में सिलिंडर की रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। झोपड़ीनुमा मकानों में इस धंधे का भंडाफोड़ शुक्रवार को तब हुआ जब एक झोपड़ी में रिफिलिंग करते वक्त आग लग गई। इसके बाद जब फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस पहुंची तो छानबीन में सारा मामला सामने आ गया। तीन मकानों से पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 93 भरे हुए और 147 खाली सिलिंडर बरामद किए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंडेन और भारत रसोई गैस के गोदाम बिल्सी रोड स्थित लौड़ा बहेड़ी में हैं। माना जा रहा है कि धंधेबाज इन्हीं गोदामों से सिलिंडर पा लेते थे। सिलिंडर अपने घरों में ले जाने के बाद छोटे सिलिंडरों में भरते थे। शुक्रवार शाम को इन्हीं झोपड़ियों में से एक में आग लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन मकानों से सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह की मौजूदगी में रसोई गैस सिलेंडर कब्जे में लिए। कुल 240 सिलेंडर में 93 सिलिंडर भरे हुए थे। इनमें घरेलू के साथ ही कमर्शियल सिलिंडर शामिल हैं। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि अभी जांच चल रही है। अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होम डिलीवरी वाले सिलिंडरों से करते हैं गैस चोरी
कई बार सिलिंडर में रसोई गैस कम निकलती है। ज्यादातर लोग सिलिंडर लेने से पहले इसकी तौल नहीं करते। इसका फायदा होम डिलीवरी करने वाले करते हैं। सिलिंडरों से गैस निकालने का धंधा लौड़ा बहेड़ी के ही कई घरों में चलता है। गोदाम से सिलिंडर उठाने के बाद पहले प्रति सिलिंडर दो से तीन किलो गैस चोरी की जाती है फिर सील लगाने के बाद सिलिंडर को ग्राहक के पास पहुंचा दिया जाता है। सील पूरी तरह से ठीक होने के चलते ग्राहक का ध्यान इस पर नहीं जाता। निकाली हुई गैस छोटे सिलिंडरों में भर दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed