फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganna

यदु शुगर मिल के एमडी समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Dec 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
ganna
बदायूं/बिसौली। किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी यदु शुगर मिल में एक और मामला सामने आया है। यहां बिना पर्ची के गन्ना तौला जा रहा था। मामला पकड़ में आया तो गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने यदु शुगर मिल के एमडी कुणाल यादव समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

यशु शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। दो दिन पहले प्रशासन ने मिल की चीनी कुर्क कर ली थी और पंद्रह दिन का समय दिया था। भुगतान न होने की दशा में चीनी की नीलामी की चेतावनी दी थी। हालांकि मिल प्रशासन मामले में कोर्ट से स्टे ले गाया जिसके बाद प्रशासन को चीनी वापस करनी पड़ी। वहीं मिल प्रशासन अब बिना पर्ची के ही गन्ना तुलवा रहे हैं। शुक्रवार को मामला पकड़ में आया। गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उनको सूचना मिली कि यदु शुगर मिल में अन्य जिलों से लाया हुआ गन्ना बिना चालान पर्ची के तौला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने छापा मारकर मौके पर गन्ना लदी दो ट्रालियां पकड़ ली। जांच के दौरान ड्राइवर ने ये दोनों ट्राली बुलंदशहर जिले की बताई। गन्ना सचिव ने गन्ने के संबंध में चालान मांगे, तो संबंधित व्यक्ति नहीं दिखा पाए। ऐसे में कोतवाली पुलिस बुलंदशहर जिले के गांव मोहम्मदपुर किनोरी थाना शिकारपुर निवासी परवीन पुत्र चंद्रवीर समेत तीन लोगों को थाने ले आयी। वहीं गन्ना सचिव ने यदु मिल के एमडी कुणाल यादव समेत जितेंद्र यादव, सुरेश चंद्र जौहरी, डीके श्रीवास्तव व कर्मचारी अमित तोमर, जोन इंचार्ज सोनपाल सिंह व ट्रैक्टर चालक परवीन के खिलाफ धोखाधड़ी, आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गन्ना विभाग की इस कार्रवाई से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की तरफ से यदु शुगर मिल के जीएम कुणाल यादव समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज लवानिया, एसओ बिसौली
वीनस शुगर मिल के जीएम के इशारे पर मिल के खिलाफ साजिश रची गई है। जबकि मिल प्रशासन दो दिनों में छह करोड़ साठ लाख रुपये किसानों का बकाया भुगतान कर चुका है। मिल प्रशासन समय सीमा के भीतर सभी बकाया भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-वीएस रावत, एचआर हेड, यदु शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed