फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangagat the systems EO fix responsibility

गंगाघाट पर व्यवस्था को ईओ की जिम्मेदारी तय

Sat, 23 May 2015 07:58 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 23 May 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर गंगाघाट पर नौ श्रद्धालुओं के डूबने के बाद कछला नगर पंचायत प्रशासन ने दशहरा पर स्नानार्थियों की सुविधा के मद्देनजर विशेष इंतजाम करने के चेयरमैन पुष्पा देवी लौनिया चौहान ने ईओ समेत कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि गंगाघाट पर सभी इंतजाम की जिम्मेदारी ईओ लालचंद्र भारती के जिम्मे होगी। चेयरमैन ने व्यवस्थाओं के तहत घाट पर अस्थाई शेड बनाने, दोनों छोर पर प्राइवेट गोताखोरों सवार चार-चार नाव मौजूद रहेंगी। इसके लिए प्राइवेट गोताखोरों को मेहनताना मुहैया कराया जाएगा। घाट पर बेरीकेडिंग होगी और संकेत वाली झंडी भी लगेंगी। दशहरा से दो पहले ही घाट पर विशेष अभियान चलवा कर सफाई कराई जाएगी। व्यवस्थाओं पर खर्च होने वाली धनराशि का इंतजाम भी नगर पंचायत प्रशासन करेगा।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवती अमावस्या पर गंगाघाट पर अव्यवस्थाओं की वजह से करीब 18 श्रद्धालु डूब गए थे। इनमें से प्राइवेट गोताखोरों ने नौ को तो बचा लिया था लेकिन आठ श्रद्धालुओं की लाशें मिलीं थीं। डूबने वालों में धौलपुर की पांच साल की रौनक पुत्री मुनीश शर्मा का तो शव ही नहीं मिल पाया था। अव्यवस्थाओं की वजह से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को फजीहत का भी सामना करना पड़ा था। चेयरमैन श्रीमती लौनिया चौहान ने बताया कि दशहरा पर किसर तरह की खामी उजागर होने पर ईओ को जवाबदेह माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed