फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga will cross the danger mark after two days, alerted

गंगा के खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका, अलर्ट जारी

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga will cross the danger mark after two days, alerted
बदायूं। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के बीच बाढ़ खंड और प्रशासन की ओर से जिले में अलर्ट कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार शाम तक गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी। कछला में मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 सेमी है। फिलहाल गंगा 161.120 सेमी पर हैं।
विज्ञापन

गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने पर बाढ़ के हालात पैदा होते हैं। सहसवान, उसहैत के तटवर्ती गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के बीच मंगलवार को हरिद्वार से गंगा में 3.25 क्यूसेक तो बिजनौर से 1.20 लाख और नरौरा से 31 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। बिजनौर से छोड़ा गया पानी बुधवार और हरिद्वार से छोड़ा गया पानी बृहस्पतिवार शाम तक सहसवान होते हुए बदायूं पहुंचने का संभावना जताई जा रही है। अगर एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आता है तो हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बाढ़ खंड को निर्देशित किया है। बुधवार शाम को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार हो जाएगा। बृहस्पतिवार को और ज्यादा पानी आने के कारण हालात ज्यादा खराब हो सकते है। ऐसे में सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नरेशपाल सिंह ने बताया कि उसहैत, गंगास-महावा और जोरी नगला बांधों पर अभी से सतर्कता बढ़ा दी गई है। तटवर्ती गांवों में ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed