फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga water level rises flood alert in many villages of budaun

Flood Alert: बदायूं में गंगा का जलस्तर बढ़ा... 22 गांवों में बाढ़ का खतरा, नरौरा बांध से छोड़ा गया पानी

Sun, 07 Jul 2024 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

बदायूं जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे तटवर्ती इलाकों के कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसको देखते हुए बाढ़ विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
Ganga water level rises flood alert in many villages of budaun
कछला घाट पर दुकानों तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर पांच दिन से लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से 56 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। अगले 12 से 15 घंटे में पानी अभी और बढ़ेगा। बदायूं जिले में जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे 22 गांव बाढ़ के खतरे में हैं। निचले हिस्सों में खेत डूबने की स्थिति में हैं। फसलें भी बर्बाद हो सकती हैं। बाढ़ खंड विभाग ने सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


मानसून आने के बाद मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ों पर भी जमकर बारिश हो रही है। इस कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह कछला पर गंगा का गेज 160.26 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया था, जो अब बढ़कर 160.82 सेंटीमीटर हो गया है। पिछले 24 घंटे में गंगा में 56 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे नरौरा से 8862 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दोपहर में दो बजे इसको बढ़ाकर 76,000 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। यह पानी जिले में 12 से 15 घंटे में प्रवेश कर जाएगा। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। शाम तक और पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। बाढ़ खंड के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी गंगा नदी के तटबंधों की ओर रुख कर लिया है ताकि मौके की सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं बाढ़ चौकियां
- तहसील मुख्यालय सहसवान
- धापड़
- मालपुर ततैरा
- सुकर्रा
- औरंगाबाद टप्पा जामनी
- कछला
- भूड़ा भदरौल
- रसूलपुर पुठी
- तहसील मुख्यालय बदायूं
- चौसिंगा
- हुसैनपुर पुख्ता
- समरेर
- डॉडी
- नगरिया खनू
- हजरतपुर
- भूंडी
- कटरा सहादतगंज
- पथरामई
- उसहैत
 

इन गांवों में बाढ़ का खतरा
भमरौलिया, खागी नगला, परशुराम नगला, तोफी नगला, टोटपुर, सुकर्रा, आसेनगला, वीर सहाय नगला, जामुनी की मढैया, कमलू नगला, बछौरा, बहेटी, भूंडी आदि 20 गांव बाढ़ के खतरे में है। इन गांवों के खेत डूबने का भी खतरा है।

बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर ग्रामीणों को पहले ही सचेत कर दिया गया है कि वह गंगा के किनारे न जाएं। साथ ही बाढ़ चौकियां भी अलर्ट कर दी गईं हैं। - उमेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड

कछला में जलस्तर बढ़ने से चपेट में आईं दो दर्जन दुकानें
कछला में रविवार तड़के करीब पांच बजे गंगा का जलस्तर बढ़ा तो कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों को अंदर से सामान समेटकर बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया। दो-तीन दुकानों के छप्पर ओर बल्लियां गंगा में बह गईं। गंगा किनारे प्रसाद समेत खानपान की वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों में सबसे ज्यादा नुकसान रामू कश्यप, सतीश शर्मा प्रेमपाल कश्यप और जुगनू का हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed