फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga still 20 cm above danger mark, Ramganga normal, fast cutting

गंगा अब भी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर, रामगंगा सामान्य

Wed, 27 Oct 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganga still 20 cm above danger mark, Ramganga normal, fast cutting
बदायूं में गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण उफान पर हैं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा लगातार सातवें दिन मंगलवार को भी खतरे के निशान से ऊपर रही। गंगा में नरौरा बैराज से 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.200 दर्ज किया गया। इधर, रामगंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। रामगंगा खतरे के निशान से सोमवार को ही नीचे पहुंच गई थी, बावजूद इसके अब भी रामगंगा के तटवर्ती 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से दुश्वारियां हैं। मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर 160.220 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा में 19 अक्तूबर को नरौरा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद उफान आ गया था। इसके बाद गंगा में लगातार तीन दिन तक दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। ऐसे में हालात बिगड़ गए थे। इसके बाद एक लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया पर दो दिन से नरौरा से कुछ कम पानी छोड़ा गया। ऐसे में गंगा का जलस्तर गिर रहा है, लेकिन गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर हैं। इधर, रामगंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। रामगंगा में शुक्रवार से रविवार तक उफान रहा। तटवर्ती 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। 20 से ज्यादा गांवों का संपर्क भी टूट गया। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है, लेकिन इसके बाद भी बाढ़ग्रस्त गांवों में पानी भरा होने के कारण काफी दुश्वारियां हैं। कई गांवों तक अब भी नाव के सहारे राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

गंगा-रामगंगा के तटवर्ती इन गांवों में हैं दुश्वारियां
उसहैत में उजटा, प्रेमी नगला, कदम नगला, दल नगला, रहपुरा, कमलैयापुर, जसवंत नगला, ठकुरी नगला, अहमदनगर बछौरा, कोनका नगला, चेतराम नगला आदि गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने के साथ ही गंगा कटान कर रही हैं। उसहैत बांध पर हालात अब भी अतिसंवेदनशील बने हुए हैं। दातागंज के 20 से ज्यादा गांवों में अब भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां हर्रामपुर, मौजमपुर, पट्टी बिजा, शेरपुर, कुंडरा मजरा, जलेबी नगला, नगला नत्थू सिंह, राजपाल नगला, कटकौरा, नौनी, नवादा बदन, बेलाडांडी, सादुल्लागंज, नगरिया खनू, भैंडा, कलाकंद, सकुनपुर, लाखन लगा, चनाखेड़ी, रोहरी, प्रानपुर, धनौरा, हरेनगला, देवचरी, रम्पुरा, मानपुर में पानी भरा हुआ है। सहसवान में आसेनगला, कोतल नगला, तेलिया नगला, तोफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला और परशुराम नगला आदि गांवों में कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा में स्थिति सामान्य है। कुछ गांवों का संपर्क कटा हुआ है। गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गंगा में मंगलवार को भी 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर हैं। बांधों पर संवेदनशील हालात बने हुए हैं। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
-उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed