फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga

गंगा ने काट दिया तीन मीटर से अधिक संपर्क मार्ग

Sun, 16 Aug 2015 11:56 PM IST
उसहैत/बदायूं।
उसहैत/बदायूं। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर से कटान शुरू हो गया है। गंगा के कटान ने अपनी जद में समग्र गांव जटा को भी ले लिया है। इस गांव में चार मकान ढह गए हैं और संपर्क मार्ग भी तीन मीटर कट गया है। खास बात यह है कि गांव में अभी तक कोई राजस्व अधिकारी नहीं पहुंचा है। एसडीएम दातागंज को जब इस बाबत जानकारी मिली तो उनका कहना है कि बाढ़ खंड अधिकारियों या किसी राजस्व अधिकारी ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

गंगा के  पार जिले के गांवों में जटा गांव है। यह समग्र गांव में चुना गया है। पिछले तीन दिनों से घट-बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के कारण कटान शुरू हो गया है। कटान में रेहान, गुड्डू, रब्बानी और एक अन्य के चार मकान गिर गए हैं। गत वर्ष भी इस गांव में कटान से दर्जन भर से अधिक मकान गिर गए थे। इन लोगों को शासन की और मकान की सुविधा दी गईं है। यह मकान गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर बसे इसी गांव के दूसरे हिस्से में बनवाए जा रहे हैं। पहले से बसे गंाव पर गंगा कहर बनी हुई है। इस गांव में कटान जारी है। चार मकानों को ध्वस्त करने के बाद गंगा और भी कटान कर रही है। इससे अन्य मकानों को भी खतरा है। कटान का असर करीब 200 मीटर दूर बने गंाव के दूसरे भाग तक टक्कर मार रही है। इससे गांव के बाशिंदे बेहद सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कंपिल से गांव तक आने वाला संपर्क मार्ग भी गंगा ने करीब तीन मीटर काट दिया है। इससे कंपिल को जाने के रास्ते पर आवागमन बंद हो गया है। गंभीर बात यह है कि किसी राजस्व अधिकारी और बाढ़ खंड अधिकारी ने एसडीएम दातागंज तक सूचना नहीं दी है। दातागंज के एसडीएम ओपी तिवारी ने इस पर आश्चर्य जताया और कहा है कि वह गांव की स्थिति की जानकारी कराएंगे और ग्रामीणों की जो संभव होगा सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
गंगा में छोड़ा गया पानी क्यूसेक में
नरौरा डेम से         84,941
बिजनौर डैम से      67,930
हरिद्वार डैम से       98,891
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed