फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga

गंगा और रामगंगा उफनाईं तीन करोड़ का काम डूबा

Tue, 14 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 14 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
ganga
इस बार आए पानी से गंगा में पथरामई के पास और रामगंगा में नवादा मधुकर के पास चल रहे बाढ़ बचाव के काम भी डूब गए हैं। इन दोनों कामों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इधर, गंगा और उसके बांधों के बीच बसे करीब दर्जनभर गांवों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में बारिश का प्रभाव है जो गंगा उफन रही है। ऊपरी डेमों से पानी छोड़े जाने के कारण यहां यह हालात बने हैं। पिछले दिनों ही रामगंगा पर गंाव नवादा मधुकर को बचाने के लिए बचाव कार्य कराए जा रहे थे, वहीं उसहैत के पथरामई में भी बचाव कार्य चल रहे थे। दोनो कार्यों पर करीब डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। इसके बावजूद काम लटके रह गए। पिछली बार पानी अधिक आया तो काम हो नहीं सका और अबकी जो पानी आया है, उसने सभी काम डुबो दिए हैं। बाढ़ खंड ने काम काफी विलंब से शुरू किए थे। अब आगे का काम बाढ़ खंड इस सीजन में नहीं कर सकेगा। घटता-बढ़ता पानी इस रकम पर भी बट्टा लगा सकता है। पानी कम होने पर ही पता लगेगा कि अब तक किए दोनों स्थानों पर बचाव कार्य में कितना काम रह गया गया है और कितना नष्ट हो गया है।
विज्ञापन


संवेदनशील हैं कई स्थान और बांध
गंगा-महावा बांध पर टोंटपुर करसरी गांव के पास, चंदनपुर हुसैनपुर बांध पर खेड़ा गांव के पास, सरौता गांव के पास बांध और उसहैत में पथरामई जैसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। रामगंगा का पानी नवादा मघुकर के पास तेजी से बढ़ रहा है। यहां भी बाढ़ खंड को खतरे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनभर गांवों में भर सकता है पानी
पानी के तेज गति से बढ़ने के साथ ही उनके दर्जन भर गांवों को खतरा पैदा हो गया है जो बांध और गंगा के बीच में बने हैं। गंगा-महावा बांध और उसहैत बांध, गंगा के मध्य दर्जन भर गांव ऐसे हैं जो एक लाख क्यूसेक पानी आने के बाद खतरे में पड़ जाते हैं। इन गांवों में पानी भर जाता है।

बाढ़ खंड की टीम ने की संवेदनशील जगहों की निगरानी
गंगा पर बने सभी उन स्थानों पर बाढ़ खंड के एक्सईएन इंतियाजुर्रहमान और उनके साथ एई ओर जेई ने निगरानी की जहां बाढ़ से खतरा माना जाता है। इन स्थानों को विभाग ने पहले से ही संवेदनशील घोषित किया है। एक्सईएन इंतियाजुर्रहमान का कहना है कि फिलहाल बढ़े हुए पानी से कोई खतरा नहीं है।

दो पुलों के एप्रोच नष्ट, आवागमन प्रभावित
बदायूं। सदर और दातागंज तहसील में दो पुलों के एप्रोच बह जाने के कारण इनसे जुड़े कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने अभी इनकी कोई सुध नहीं ली है।
सिलहरी। बिल्सी और बिसौली वालो रोड को मिलाने वाले रोड पर सोत नदी पर बने पुल का एप्रोच मार्ग कट जाने के कारण पुल से निकलना कठिन हो गया है। इधर का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव बक्सेना पर अरिल नदी पर बने रपटापुल के एप्रोच मार्ग कट जाने से रास्ता एकदम बंद हो चुका है। इन दोनो´ पुलों के एप्रोच ध्वस्त हो जाने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इन पर कोई काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed