फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga below danger mark, things are getting back to normal fast

गंगा खतरे के निशान से नीचे, तेजी से सामान्य हो रहे हालात

Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ganga below danger mark, things are getting back to normal fast
उसहैत बांध के पास कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं, हालांकि, कई स्थानों पर कटान भी हो रहा है। अगले दो-तीन दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां बाढ़ खंड कटान रोकने के प्रबंध कर रहा है।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 20 सेमी तक कमी आई है। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी गंगा में नरौरा बैराज से 30 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। आठ दिन से गंगा में उफान बना हुआ था। इस दौरान कई बार नरौरा बैराज से गंगा में दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 161.800 सेमी दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद गंगा के तटवर्ती गांवों में कटान भी कुछ तेज हुआ है। सहसवान के गांव कोतल नगला, तेलिया नगला, तोफीनगला, आसे नगला में गंगा कटान कर रही हैं। उसहैत के प्रेमी नगला, जटा, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, कदमनगला, दलनगला और रहपुरा में भी कटान हो रहा है। दातागंज में रामगंगा के तटवर्ती गांवों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पिछले दिनों रामगंगा खतरे का निशान पार कर गई थीं। तटवर्ती 50 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। अब स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। नरौरा से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम हो रही है। गंगा अब खतरे के निशान के नीचे हैं। कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। कटान रोकने के सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed