फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GANGA ARTI

यजमानों ने नौकाओं पर सवार होकर की ‘जीवनदायिनी’ की महाआरती

Mon, 05 Aug 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
GANGA ARTI
बदायूं/उझानी। जीवदायिनी गंगा का कछला घाट रविवार को आस्था से जुड़े एक ऐसे नजारे का साक्षी बन गया जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने करीब से देखा। गंगा मइया के जयकारों के साथ यजमान नौकाओं पर सवार होकर बीच धार में पहुंचे। उन्होंने गंगा की महाआरती उतारते हुए जय-जयकार किया। इस दौरान पुल पर भी भक्तों की भीड़ लग गई। भक्तों ने गंगा में फूल भी बरसाए।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे महाआरती का शुभारंभ हुआ। 11 नौकाओं पर सवार यजमानों के साथ पुरोहित भी मौजूद थे। प्रत्येक नौका पर एक-एक यजमान समेत प्रमुख व्यक्ति थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह, बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी महाआरती की। इसके लिए प्रत्येक नौका को मनमोहक अंदाज में सजाया गया था। लाइटिंग भी अनूठे अंदाज में की गई। जीवनदायिनी के कछला घाट पर पहली बार नौकाओं पर हुई महाआरती को देखने के लिए घाट पर भी हजारों की संख्या में भक्त जुटे। पुल पर भी भक्तों की संख्या कोई खास कम नहीं थी। बरेली, आगरा, मथुरा और हाथरस की ओर जा रहे लोगों ने भी अपने वाहनों को पुल पर रोक लिया। वह भी इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने। इस दौरान शिवभक्तों में तो गजब का जोश नजर आया।
विज्ञापन

महाआरती के बाद घाट पर मौजूद भक्तों ने इस अनूठे कार्य के लिए डीएम की प्रशंसा की। सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर डीएम ने गंगाभक्तों के लिए अच्छे कार्य करने का संकल्प दिलाया। बनारस की तरह हुई महाआरती को लेकर कछला के लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। बाद में भंडारे में भी कांवड़ियों समेत हजारों लोगों ने प्रसाद पाया। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, कछला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव, राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा, प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के अलावा गणमान्य नागरिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हुआ कवि सम्मेलन
-कछला गंगाघाट पर रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कवियों ने अपने कविताएं सुनाई। देर रात तक कवि सम्मेलन चलता रहा। श्रोताओं ने कवियों की रचनाओं का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed