फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganesh Chaturthi Lord Ganpati seated in homes and temples on August 31

Ganesh Chaturthi: गणपति की स्थापना 31 को होगी, जानें मूर्तियों के दाम और कितना महंगा हुआ सजावट का सामान?

Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

कोरोना के चलते पिछले दो सालों से गणेश चतुर्थी को केवल रस्म अदायगी तक ही सीमित कर दिया गया था। लोग चाहकर भी गणेश चतुर्थी को धूमधाम से नहीं मना पाए थे। लेकिन इस बार शासन-प्रशासन द्वारा कोविड के नियमों को सख्ती के साथ लागू नहीं किया गया है। इसकी वजह से इस बार भक्तों में गणेश चतुर्थी लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Lord Ganpati seated in homes and temples on August 31
दातागंज रोड पर गणेश प्रतिमाओं में रंग भरती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

गणेश चतुर्थी को लेकर घरों व मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं से बाजार भी सजने लगा है। बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। मूर्ति विक्रेताओं से लेकर निर्माताओं तक को ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं। इस बार कोरोना की बंदिशें न होने के कारण लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। गणेश जी प्रतिमाएं पंडालों और घरों में 31 अगस्त को स्थापित होंगी।

विज्ञापन

कोरोना के चलते पिछले दो सालों से गणेश चतुर्थी को केवल रस्म अदायगी तक ही सीमित कर दिया गया था। लोग चाहकर भी गणेश चतुर्थी को धूमधाम से नहीं मना पाए थे। हालांकि इस बार भी कोविड के मरीज लगातार मिल रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा कोविड के नियमों को सख्ती के साथ लागू नहीं किया गया है। इसकी वजह से इस बार भक्तों में गणेश चतुर्थी लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग पर्व मनाने के लिए उत्साहित हैं। बाजारों से गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। 31 अगस्त से होने वाले इस आयोजन के लिए इस बार लोग प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने को पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सजावट का सामान हुआ महंगा
गणेश उत्सव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामान से बाजार सज गए हैं। हालांकि पंडाल लगाने वाले भक्तों का कहना है कि इस बार सजावट का सामान पिछले साल की तुलना में महंगा है। बावजूद इसके लोगों की गणपति बप्पा के प्रति आस्था कम नहीं हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गणेशोत्सव का खर्च करीब 20 फीसदी तक बढ़ गया है। महंगाई का आलम यह है कि इस बार मूर्तियों का साइज भले ही कम हो लेकिन मूर्तियों के रेट में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन

ऑर्डर पर बनाई जा रहीं मूर्तियां
शहर के दातागंज तिराहे के पास में खाली पड़े मैदान में अन्य प्रांतों से आए कारीगरों द्वारा मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। उनके अनुसार शहर के अलावा जिले में विभिन्न स्थानों से ऑर्डर आ रहे हैं। इसके बाद में गणेश जी की मूर्तियां बनाई जा रही है। इनमें कुछ घरों और अधिकांश मंदिरों में स्थापित की जाएंगी। बाजार में बप्पा की मूर्ति की बात करें तो यह दो सौ रुपये से शुरू हो जाती है। साइज के हिसाब से इसके रेट में इजाफा होता जाता है। डेढ़ फुट की मूर्ति की कीमत 1500 रुपये, दो फुट की मूर्तियों की कीमत चार हजार रुपये, तीन फुट की छह हजार रुपये और चार फुट की मूर्ति की कीमत दस हजार रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed