फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gala Talent Hunt in the disheveled Jalwa

गाला टैलेंट हन्ट में बिखेरा जलवा

Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
सहसवान।
सहसवान। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gala Talent Hunt in the disheveled Jalwa
बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल द्वारा बीती रात कस्बा के माहेश्वरी भवन में गाला टैलेंट हन्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय, पालिकाध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही आचार्य संजीव आर्य एवं प्रिंसिपल रुपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन

चेयरमैन वाष्र्णेय ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देकर उनकी विविध कलाओं और कौशल को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना है। मुख्य अतिथि रहे पालिकाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन ने कहा कि बिल्सी का बाबा इंटरनेशनल स्कूल शैक्षिक गुणवत्ता पर खरा उतर रहा है। इससे बिल्सी और सहसवान का शैक्षिक विकास भी काफी तेज गति से होगा। प्रिंसिपल रुपा माहेश्वरी ने कहा कि सूचना तकनीकी के इस आधुनिक दौर में बच्चों को सही दिशा मिलनी चाहिए। उन्हें हमेशा नकारात्मक सूचनाओं के ज्वार से दूर रखना होगा। इस दौरान सहसवान, दहगवां समेत क्षेत्र के बच्चों ने नृत्य, काव्य, गायन, वादन, भाषण आदि की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिन्हें बाद में पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्रशासक वीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षत राठी, डिप्टी पि्रंसिपल वीआर सिंह ने किया। इस मौके पर खलीक अहमद, ग्रीश चंद्र, शेष चंद्र, मोहित मालपाणी, वेदप्रकाश सक्सेना, अनुज माहेश्वरी, मुकेश मिश्रा, अश्वनी माहेश्वरी, अमित सक्सेना, राजीव वाष्र्णेय, मनोज चौहान, रंजीत कौशिक, रतन सोमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed