{"_id":"08075f21f958cef9a7f8f79a7c1c150f","slug":"gagan-on-spice-debt-held-manyufeccring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगन मसाला पर नहीं दिखी मैन्युफेक्चरिंग डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगन मसाला पर नहीं दिखी मैन्युफेक्चरिंग डेट
बदायूं
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी जांच में फेल हो जाने के बाद नामी कंपनियों के उत्पादों को खंगाला जा रहा है। उनकी जांच की जा रही है, वहीं उनकी पैकिंग पर भी निगरानी बरती जा रहा है। शहर के पुरानी अनाज मंडी मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की। गगन मसाला के पैकेट्स पर मैन्युफेक्चरिंग डेट न लिखी होने पर 100 पैकेट सील कर दिए गए, वहीं एक पैकेट का नमूना जांच को भेज दिया गया। बिल्सी में भी कई खाद्य पदार्थों पर छापामारी की गई तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। यहां से भी नमूने भरे गए।
शहर की पुरानी अनाज मंडी बाजार में महेश भारद्वाज पर गगन मसाला की एजेंसी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके शुक्ला के साथ स्टाफ ने इस एजेंसी पर छापामारी की। अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यहां गगन मसाला के पैकेट्स पर मैन्युफेक्चरिंग डेट नहीं मिली तो इनमें से 100 पैकेट छांटकर निकाल लिए गए और सील कर दिए गए। इस मसाले की जांच को नमूना भी भरा गया। ताकि प्रयोगशाला में भेजा जा सके।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि बिल्सी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में कई जगह छापामारी की गई। इसमें खैरी रोड पर मुसीन खान के यहां आइस कैंडी को संदिग्ध पाया गया। इसका सेंपल भरकर जांच को भेजा गया है। इसके अलावा मोहल्ला नंबर एक के दीपक पुत्र सुभाष की दुकान से शॉस का नमूने लिए और सुभाष किराना स्टोर से चाय और कोल्डड्रिंक के नमूने जांच को भरे। खाद्य सुरक्षा टीम की छापामारी के दौरान खाद्य पदार्थ बेचने वालों में खलबली मच गई। टीम ने कई ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया जो छापामारी के दौरान दुकाने बंद कर फरार हो गए।