फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FSSAI will check the purity of temples prasad

अब मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता भी परखी जाएगी, ‘भोग’ योजना के तहत बालाजी दरबार का हुआ चयन

Sun, 07 Feb 2021 08:03 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 08:03 AM IST
विज्ञापन
FSSAI will check the purity of temples prasad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

भगवान के ‘भोग’ पर भी अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनुभाग की नजर रहेगी। लोगों को शुद्ध प्रसाद मिले। इसके लिए शासन की ओर से भोग (ब्लेसफुल हाइजेनिक ऑफरिंग टु गॉड) योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत शहर में उझानी रोड स्थित बालाजी दरबार और नगला मंदिर का चयन किया गया है। समय-समय पर अधिकारी मौके पर जाकर प्रसाद की गुणवत्ता देखेंगे। साथ ही लोगों को भी स्वच्छ प्रसाद बांटने और ग्रहण करने के लिए जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन


एफएसएसएआई द्वारा भोग योजना  शुरू करने के पीछे मंशा है कि धार्मिक स्थलों में खाद्य स्वच्छता की अच्छी रीतियों को बढ़ावा दिया जाए। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा विभिन्न विनियमों के अनुसार उन धार्मिक स्थानों के अनिवार्य लाइसेंसिंग अथवा पंजीकरण शामिल हैं, जहां भोजन तैयार किया जाता है और परोसा जाता है। यह योजना ईट राइट इनिशियेटिव का हिस्सा है, जिसमें धार्मिक स्थानों में प्रसाद व भोजन परोसने वाले फूड हैंडलर्स व उस स्थान के आसपास मौजूद वेंडर्स को प्रशिक्षित भी किया जाता है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में यह योजना लागू की गई है। हालांकि शहर में इस प्रकार का कोई मंदिर नहीं है जहां नियमित प्रसाद या भंडारे की व्यवस्था हो लेकिन योजना में शहर के बदायूं-उझानी रोड स्थित बालाजी दरबार तथा शक्तिपीठ नगला मंदिर को शामिल किया गया है। पिछले दिनों डीएम कुमार प्रशांत की मौजूदगी में इस संबंध में हुई बैठक में भी इस योजना पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार और शनिवार को बालाजी दरबार पर जुटती है भीड़
उझानी रोड पर स्थित बालाजी दरबार में हर मंगलवार और शनिवार को काफी भक्तों की भीड़ जुटती है। कुछ लोगों द्वारा यहां प्रसाद का वितरण भी किया जाता है, साथ ही बाहर भी कई प्रसाद वाले खड़े होते हैं। इसके अलावा नगला मंदिर पर भी भक्त रोजाना देवी दर्शन को पहुंचते हैं। नवरात्र में तो यहां भारी भीड़ होती है। लोग यहां कन्या भोज भी कराते हैं। भोग योजना के तहत अब खाद्य विभाग की टीम यहां समय समय पर निरीक्षण कर न केवल प्रसाद की गुणवत्ता को देख रही है बल्कि लोगों को भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 


शासन के निर्देश पर सभी जिलों में भोग योजना शुरू की गई है। बदायूं में पहले बालाजी दरबार का चयन किया गया था लेकिन बाद में नगला मंदिर को भी शामिल कर लिया गया है। योजना के मद्देनजर विभाग की टीम समय समय पर मंदिरों का निरीक्षण कर प्रसाद आदि वितरण को देख रही है कि वहां सफाई आदि का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। दोनों ही मंदिरों पर व्यवस्थाएं बेहतर हैं।
- चंद्रशेखर मिश्रा, अभिहीत अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed