{"_id":"5fe639898ebc3e3c9429e1dc","slug":"fraud-badaun-news-bly4314807173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लगाओ और रोजाना 8.3 प्रतिशत ब्याज पाओ, फिर ठगी का शिकार हो गए दर्जनों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा लगाओ और रोजाना 8.3 प्रतिशत ब्याज पाओ, फिर ठगी का शिकार हो गए दर्जनों लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। एक दिन में जमा राशि पर 8.3 प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर कुंवरगांव इलाके में दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी की गई। दरअसल कुछ लोगों के मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसमें उन्हें वेबसाइट पर निवेश करने पर प्रतिदिन 8.3 प्रतिशत ब्याज देने का दावा किया गया। शुरुआत में लोगों को ब्याज मिलने लगा तो कुछ ही समय में यह लिंक वायरल हो गया। लालच में एक के बाद एक दर्जनों लोग ठगों के झांसे में फंसते चले गए और उन्होंने लाखों रुपये इसमें लगा दिए। पिछले शुक्रवार को ब्याज प्रतिशत बढ़ा तो कई लोगों ने उधार लेकर इसमें रुपये लगा दिए, लेकिन उसके बाद रुपयों की निकासी बंद हो गई। तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी रकम नहीं निकल पाई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
कुछ दिन पहले कुंवरगांव इलाके में व्हाट्सएप के जरिये एक लिंक वायरल हुआ था। उस पर एक मैसेज लिखा था कि अपने पैसे लगाएं और प्रतिदिन 8.3 प्रतिशत ब्याज पाएं। लोगों ने यह लिंक खोला तो उन्हें एक एप मिला, जिस पर पैसा लगाते ही दूसरे दिन उन्हें 8.3 प्रतिशत ब्याज मिला। लोग लिंक पर फोन पे या पेटीएम से लेनदेन करने लगे। इससे ही रुपये का निवेश और निकासी हो रही थी। बताते हैं कि शुरुआत में लोगों को फायदा हुआ, जिससे निवेशकों की संख्या बढ़ती चली गई। खासकर युवाओं ने इसमें खूब पैसा लगाया। बीते शनिवार को लोगों के पास एक संदेश आया, जिसमें तुरंत रुपये डबल हो रहे थे। इसके बाद तो पैसा लगाने वालों में होड़ मच गई। एक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये लोगों ने इसमें निवेश कर दिए। दूसरे दिन रविवार को लोगों ने रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकल पाए। इसके बाद लोगों ने सोमवार को भी रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इन लोगों ने लगाए रुपये
कस्बे के भुवनेश ने 50 हजार, प्रिंस वार्ष्णेय ने चार लाख, समर गुप्ता ने 5500 रुपये, रूम सिंह ने एक हजार, सुमित वार्ष्णेय 50 हजार, प्रशांत वार्ष्णेय 5500 रुपये, अंकुश 3100 रुपये, नवनीत 11000 रुपये, गगन वार्ष्णेय 31000 रुपये, शनि 50 हजार, नितिन श्रीवास्तव 5500 रुपये और सैंकी ने 11 हजार रुपये लगाए हैं। इसके अलावा भी तमाम लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस लिंक के माध्यम से पैसे डाले हैं। उन्होंने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन
एक दुकानदार ने उधार लेकर लगाए रुपये
कुंवरगांव कस्बे के परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने अपने पड़ोसी से 50 हजार रुपये उधार लेकर लगाए हैं। बताते हैं कि दुकानदार ने कस्बे के लोगों द्वारा सुना था कि लिंक पर रुपया तुरंत बढ़ रहा है। कई लोगों का बढ़ चुका है। इससे दुकानदार भी लालच में आ गया। इससे उसने भी उधार लेकर रुपये लगा दिए, लेकिन अब वह ठगी का एहसास कर रहा है।
फर्जी संदेशों पर न करें भरोसा
सर्विलांस टीम प्रभारी रामगोपाल शर्मा कहते हैं कि कई हैकर्स ऐसे लिंक के माध्यम से लोगों को लालच देकर अपना शिकार बना लेते हैं। कई वेबसाइट भी ऐसी होती हैं जो विभिन्न तरीकों से लालच देती हैं और लोग उनके मायाजाल में फंस जाते हैं। ऐसा करके हैकर्स उपभोक्ता के मोबाइल का सारा डाटा एक्सेस कर लेते हैं। लिंक के माध्यम से भी ठगी की जाती है। पहले लोगों को लालच देकर उन्हें पैसा कमाने का मौका दिया जाता है, लेकिन जब अच्छी खासी संख्या में लोग इससे जुड़ जाते हैं तो वेबसाइट या लिंक लॉक कर दिए जाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि किसी अनजान लिंक या वेबसाइट को न खोलें।
इतनी जल्दी नहीं दोगुना होता पैसा
लोगों को यह समझना चाहिए कि पैसा इतनी जल्दी दोगुना नहीं होता। बैंक भी जमा रकम पर एक निश्चित धनराशि ब्याज पर देती है। इसके अलावा तमाम सरकारी योजनाओं में निवेश पर भी एक निश्चित अनुपात में रकम बढ़ती है, जिसमें समय लगता है।
मामला संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी ने तहरीर दी है। अब सब लोग तो ऑनलाइन हो चुके हैं। कौन क्या चला रहा है कहां रुपया दे रहे हैं, ये तो उन्हें पता होना चाहिए। फिर भी मामले की जांच कराएंगे। जो भी सच्चाई सामने आती है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संजय गर्ग, इंस्पेक्टर कुंवरगांव