{"_id":"40871b65b58a7a987fdd8a9d2d10a7bf","slug":"fourth-phase-election-held-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे और अंतिम चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे और अंतिम चरण का मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 28 Oct 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.93 लाख मतदाता करेंगे 1595 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
डीएम, एसएसपी ने सुनिश्चित कराया बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना
डीएम शंभू नाथ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बुधवार को संयुक्त रूप से चारों ब्लाकों का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया और चिह्नित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक अम्बियापुर तथा वजीरगंज में और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक बिसौली के अलावा आसफपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई।
मतपत्रों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी तय
डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी है कि मतदान केंद्रों के भ्रमण के समय पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित कर दिया जाए कि जिस वार्ड का मतदाता हो, उसे उसी वार्ड का मतपत्र दिया जाए। मतदान दिवस को कोई प्रत्याशी पोलिंग स्टेशन की दो सौ मीटर परिधि में चुनाव बिस्तर नहीं लगा सकेगा। एसएसपी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा।
प्रत्येक दशा में सात बजे शुरू हो जाए मतदान
सीडीओ ने कहा कि कार्मिक मतदान से पूर्व की सभी तैयारियां समय से पूरी करलें और प्रत्येक दशा में प्रात: सात बजे मतदान शुरू करा दें।
मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश
पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर मतदान क्षेत्र ब्लाक बिसौली, अम्बियापुर, आसफपुर और वजीरगंज में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्कूल, कॉलेज गुरुवार 29 अक्तूबर को बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट शंभूनाथ ने मतदान प्रक्रिया को मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सभी वाणिज्यक अधिष्ठान बन्द रहेंगे। सामान्य साप्ताहिक बंदी का दिन नहीं है फिर भी मतदान के दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1595 हैं कुल प्रत्याशी
बदायूं। क्षेत्र पंचायत अम्बियापुर में 386, बिसौली में 348, आसफपुर में 364 और वजीरगंज में 322 कुल 1420 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बाकी जिला पंचायत के 11 पदों पर 175 प्रत्याशी हैं। इस प्रकार कुल प्रत्याशियों की संख्या1595 है। मतदान क्षेत्र पांच जोन, 43 सेक्टर में बांटा
चौथे चरण का चुनाव
जिला पंचायत सदस्य पद-11
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद-336
कुल सीटें- 347
चारों ब्लाकों में मतदान केंद्र-359
चारों ब्लाकों में मतदेय स्थल-723
मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता
सामान्य- 165
संवेदनशील-109
अति संवेदन-50
अत्याधिक संवेदनशील-35
अंबियापुर सबसे बड़ा चुनाव क्षेत्र
अंबियापुर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 93 सीटों के लिए 1,36,839 मतदाता, आसफपुर में 87 पदों के लिए 1,23,540, वजीरगंज में 72 सीटों के लिए 1,05,683 तथा ब्लाक बिसौली में 93 सीटों के लिए 1,27,500 मतदाता वोट डालेंगे। अंतिम चरण में 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। ब्लाक अम्बियापुर में 101 मतदान केंद्र तथा 213 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
अम्बियापुर में 101 मतदान केंद्र और 213 मतदेय स्थल, आसफपुर में 92 मतदान केंद्र, 170 मतदेय स्थल, वजीरगंज में 73 मतदान केंद्र, 152 मतदेय स्थल तथा ब्लाक बिसौली में 93 मतदान केंद्र एवं 188 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
मतगणना होगी एक नवंबर को
पंचायत सामान्य निर्वाचन के चतुर्थ चरण में ब्लाक बिसौली की मतपेटिकाएं मदन लाल इंटर कालेज, अम्बियापुर की मण्डी समिति बिल्सी, वजीरगंज की मुन्ना लाल इंटर कालेज वजीरगंज तथा ब्लाक आसफपुर की मतपेटिकाएं क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान आसफपुर में जमा की जाएंगी और यहीं बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद कर दी जाएंगी। सभी ब्लाकों में एक नवंबर को प्रात: आठ से मतगणना होगी।