{"_id":"69124628967d3b2b4a0ceb75","slug":"four-thieves-arrested-ten-bikes-recovered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150623-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार चोर गिरफ्तार, दस बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार चोर गिरफ्तार, दस बाइकें बरामद
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में चोरी की बाइकों के साथ खड़े वाहन चोर। स्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। थाना पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दस चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक नाबालिग भी है, जो कई महीनाें से बाइक चोरों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन को जेल तो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दातागंज कोतवाली पुलिस को रविवार रात को सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले चार लोग बरेली तिराहे के पास हैं। वह बाइक चोरी करने की फिराक में खड़े हैं। उनके पास जो बाइकें हैं वह चोरी की हैं। सूचना पर पुलिस बरेली तिराहे के पास पहुंच गई और चारों को बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया के रहने वाले सूरज, अमन, धारा सिंह बताया। वहीं चौथा आरोपी नाबालिग पाया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दस बाइकें बरामद कर लीं। तीन बाइकें दातागंज क्षेत्र से ही चोरी की गईं हैं, जबकि सात बाइकें अलग-अलग क्षेत्र से चोरी करके लाई गईं हैं। इन बाइकों को बेचने की फिराक में यह लोग रात में निकले थे। पुलिस ने आरोपियों को एसएसपी के सामने सोमवार को पेश गया। जहां से तीन को जेल भेज भेजा गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।