{"_id":"61696e982edbe0074b371a93","slug":"four-people-who-came-for-durga-idol-immersion-flowed-into-gang-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को आए फिरोजाबाद के चार लोग गंगा में बहे, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को आए फिरोजाबाद के चार लोग गंगा में बहे, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश
Fri, 15 Oct 2021 05:35 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Oct 2021 05:35 PM IST
सार
गंगा में डूबने वाले सभी लोग फिरोजाबाद के नारठी थाने के बचगांव से आए थे। पुलिस इन सभी की तलाश गोताखोरों की मदद से कर रही है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
तलाश में जुटे गोताखोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आए फिरोजाबाद निवासी चार लोग शुक्रवार को कछला घाट पर गंगा के गहरे पानी में डूब गए । हादसा तब हुआ जब यह लोग प्रतिमा को लेकर पैदल ही गंगा में गहराई की ओर बढ़ गए। मौके पर इनके दो साथियों को बहने से बचा लिया गया। शाम तक पुलिस और गोताखोर, मोटरबोट की मदद से इन लोगों की गंगा में तलाश करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नारठी थाने के बचगांव निवासी करीब 15 लोग शुक्रवार दोपहर कछला के गंगा घाट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आए थे। शाम साढ़े चार बजे यह लोग गहरे पानी में प्रतिमा लेकर पहुंचे। अचानक छह लोग गहरे पानी में डूबने लगे। इस पर इनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि 45 वर्षीय दीपक गुप्ता, 35 वर्षीय रामू, 17 वर्षीय कुणाल शर्मा पुत्र ब्रजेश और 15 वर्षीय भोला पुत्र सीके शर्मा गहरे पानी में बह गए। शाम तक पुलिस और गोताखोर इनकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
चार लोग गंगा में बह गए हैं। यह लोग गहरे पानी में नहाते वक्त बहे हैं। मूर्ति विसर्जन की पुष्टि नहीं हुई है। तलाश की जा रही है। गोताखोरों के साथ ही पुलिस की टीम भी लगाई गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है। - प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन