फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four lakh goods were blown from the house of a grocery trader

किराना व्यापारी के घर से चार लाख का माल उड़ाया

Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four lakh goods were blown from the house of a grocery trader
उझानी (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात चोरों ने किराना व्यापारी के घर में हाथ साफ कर लिया। छत पर जाल का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल समेट ले गए।
विज्ञापन

कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर पटना निवासी नरेंद्र पाठक का मकान नगर में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने है। मकान के प्रथम तल पर किराना की दुकान भी है। शुक्रवार सुबह बेटी मोना के साथ घर लौटीं उनकी पत्नी सर्वेश मेन गेट का ताला खोलकर पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं तो अलमारी और बेड के अंदर का सारा सामान फर्श पर पड़ा मिला। कॉल करके उन्होंने बेटे समेत परिवार के सदस्यों को भी बुला लिया। सर्वेश ने बताया कि अलमारी से सोने के जेवर में चेन, पांच अंगूठियां, मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, आठ सिक्के और 1.28 लाख रुपये नकदी चोर निकाल ले गए। सूचना के बाद दरोगा दिगंबर सिंह और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान छत पर दो साड़ियां पड़ी मिलीं। माना जा रहा है कि साड़ियों को आपस में बांध कर जाल के जरिये चोर घर के अंदर उतरे थे।
विज्ञापन

पहले हो चुकी हैं चोरी की दो बड़ी घटनाएं
उझानी। करीब डेढ़ महीने में चोरी की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन पिछले दो दिनों में लगातार दो चोरी हुई हैं। सेवानिवृत लेखपाल कुशपाल सिंह और सेवानिवृत अध्यापक यूके मिश्रा को चोरी में सर्वाधिक नुकसान हुआ। यूके मिश्रा ने तो 20 लाख रुपये के जेवर बताते हुए तहरीर भी सौंप दी। सेवानिवृत लेखपाल के घर में हुई चोरी का भी सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को गौतमपुरी मोहल्ले में चोरों ने सुमित गौतम का घर खंगाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed