फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four dancers immersed in the Ganges, all rescued by divers

गंगा में डूबे चार कांवड़िये, सभी को गोताखोरों ने बचाया

Sun, 16 Jul 2017 11:00 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Sun, 16 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four dancers immersed in the Ganges, all rescued by divers
गंगा में डूबे चार कांवड़िये, सभी को गोताखोरों ने बचाया - फोटो : गंगा में डूबे चार कांवड़िये, सभी को गोताखोरों ने बचाया
कछला गंगा घाट पर स्नान करते वक्त चार कांवड़िये गंगा में डूब गए। पीएसी और निजी गोताखोरों ने चारों को किसी तरह से सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने गोताखोरों को पुरस्कृत किया और उनके काम की प्रशंसा की।       
विज्ञापन

रविवार को कछला में गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। गंगा का जल स्तर भी पहले के मुकाबले रविवार को बढ़ा हुआ था। गंगा में स्नान करते वक्त सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी कांवड़िया विपिन पुत्र जितेंद्र डूबने लगा। चीख-पुकार पर पीएसी के गोताखोरों हरदम सिंह, संजीव कुमार और इतवारी ने विपिन को बचा लिया। विपिन बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। इसके कुछ देर के बाद शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा निवासी राकेश पुत्र गुलाब सिंह, राजू पुत्र चेतराम और रिंकू पुत्र राजू भी गहराई में जाने से गंगा में डूबने लगे। इनको देखकर लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने गोताखोरों ने बुलाया। निजी गोताखोरों गुल मोहम्मद, शेर मोहम्मद और अबरार ने तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। सूचना पर सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया भी पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को इनाम दिया और काम की सराहना की।       
विज्ञापन

पीएसी का सिपाही जख्मी      
उझानी। गंगा में डूब रहे मेडिकल छात्र विपिन को बचाने के लिए पीएसी के सिपाही संजीव कुमार ने गंगा में छलांग लगा दी। वह गहराई में चला गया। गंगा में किसी पत्थर से सिर टकराने की वजह से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed